{"_id":"6a07029961f26a4f5a09b218","slug":"video-ayathhaya-ma-blvada-abhanata-ranaebra-kapara-na-bha-ayathhaya-ma-kharatha-jamana-2026-05-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"अयोध्या में बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर ने भी अयोध्या में खरीदी जमीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या में बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर ने भी अयोध्या में खरीदी जमीन
अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के बाद देशभर की नामचीन हस्तियों का निवेश लगातार बढ़ रहा है। सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के बाद अब दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर के बेटे और बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर ने भी अयोध्या में जमीन खरीदी है।
जानकारी के मुताबिक, रणबीर कपूर ने तिहुरा माझा क्षेत्र में द हाउस ऑफ़ अभिनन्दन लोढ़ा ग्रुप की परियोजना में 198.26 वर्ग मीटर जमीन खरीदी है। फिलहाल इस जमीन का एग्रीमेंट किया गया है, जबकि आगे चलकर इसका बैनामा कराया जाएगा।
उपायुक्त स्टाम्प योगेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि राम मंदिर बनने के बाद अयोध्या में सेलिब्रिटी और बड़े निवेशकों की रुचि तेजी से बढ़ी है। अमिताभ बच्चन के बाद अब रणबीर कपूर ने भी यहां निवेश किया है। बताया गया कि इस जमीन के लिए रणबीर कपूर ने 2 करोड़ 42 लाख 15 हजार 786 रुपये का भुगतान किया है। यह भूखंड राम मंदिर से करीब 7 किलोमीटर दूर दशरथ पथ पर स्थित है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।