फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Flood control and protection center to be built in Kukrauchi at a cost of 179.72 lakh; foundation stone laid.

Azamgarh News: कुकरौछी में 179.72 लाख से बनेगा बाढ़ बचाव नियंत्रण केंद्र, हुआ शिलान्यास

Tue, 15 Sep 2026 12:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
Flood control and protection center to be built in Kukrauchi at a cost of 179.72 lakh; foundation stone laid.
बाढ़ बचाव केंद्र का ​शिलान्यास करते मंत्री अनिल राजभर। स्रोत-सूचना कार्यालय
सगड़ी तहसील के कुकरौछी में 179.72 लाख रुपये की लागत से एक बाढ़ बचाव नियंत्रण केंद्र का निर्माण किया जा रहा है। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार की पहल पर शुरू किए गए इस कार्य के दिसंबर माह तक पूरा होने की उम्मीद है। सोमवार को जिले के प्रभारी मंत्री अनिल राजभर ने विधि-विधान से निर्माण का शिलान्यास किया।
विज्ञापन

यह केंद्र तीन बीघा जमीन पर बनाया जा रहा है और इसका मुख्य उद्देश्य बाढ़ के समय एनडीआरएफ और एसडीआरएफ के जवानों की तैनाती होने पर उनके रहने की व्यवस्था करना है।
विज्ञापन

यहां राहत और बचाव कार्यों का संचालन भी किया जाएगा। इस दौरान जिले के प्रभारी मंत्री अनिल राजभर ने बाढ़ पीड़ितों में राहत सामग्री का वितरण भी किया।
प्रभारी मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि इस एकीकृत परिसर से आपदा की स्थिति में राहत और बचाव कार्यों को अधिक प्रभावी ढंग से संचालित किया जा सकेगा। यहां राहत एवं बचाव दलों के ठहरने, उपकरणों और सामग्री के भंडारण के साथ-साथ प्राथमिक उपचार की सुविधा भी मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाढ़ बचाव नियंत्रण केंद्र के परिसर में ही 53.58 लाख रुपये की लागत से एक आपातकालीन स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार केंद्र भी बनाया जा रहा है। एक कक्ष में उपचार सामग्री रखने के लिए स्टोर रूम और दूसरे कक्ष में प्राथमिक उपचार की सुविधा उपलब्ध होगी। इस स्वास्थ्य केंद्र की चारदीवारी का निर्माण कार्य भी शुरू हो चुका है।
000
बाढ़ बचाव नियंत्रण केंद्र में उपलब्ध सुविधाएं
आवास
चार बेडरूम (टॉयलेट सहित), एक डोरमेट्री
एक किचन, एक डाइनिंग हॉल, एक मीटिंग हॉल, एक स्टोर रूम
आपातकालीन उपकरणों और राहत सामग्री के सुरक्षित भंडारण की व्यवस्था
मुख्य मार्ग से संपर्क मार्ग का निर्माण, सड़क की फिलिंग और ऊंचाई बढ़ाने का कार्य
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed