{"_id":"6533b281253f35dad60b8005","slug":"young-man-misdeed-deaf-and-mute-girl-in-azamgarh-she-was-going-to-commit-suicide-2023-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh: मूक बधिर लड़की से युवक ने किया दुष्कर्म, पीड़िता फंदा लगाकर देने जा रही थी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh: मूक बधिर लड़की से युवक ने किया दुष्कर्म, पीड़िता फंदा लगाकर देने जा रही थी जान
Sat, 21 Oct 2023 06:02 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
Published by: उत्पल कांत
Updated Sat, 21 Oct 2023 06:02 PM IST
सार
आजमगढ़ जिले के अतरौलिया थाना क्षेत्र में एक मूक बधिर लड़की के साथ एक युवक ने दुष्कर्म किया। वह फंदा लगाकर जान देने जा रही थी। उसे ऐसा करने से उसकी मां ने रोका।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आजमगढ़ जिले के अतरौलिया थाना क्षेत्र में एक मूक बधिर लड़की के साथ एक युवक ने दुष्कर्म किया। लड़की की मां ने थाने में दुष्कर्म की तहरीर दी। पुलिस छानबीन में जुटी है। महिला ने तहरीर में आरोप लगाया है कि आरोपी युवक की मां उनकी लड़की को अपने घर किसी काम से ले गई थी।
विज्ञापन
इसके बाद युवक की मां किसी काम से बाहर चली गई। इसी दौरान युवक ने दुष्कर्म किया। जब मैं उसे बुलाने पहुंची तो घटना की जानकारी हुई। वह फंदा लगाकर जान देने जा रही थी। जब इसकी जानकारी युवक के घर वालों को दी गई तो वे लोग धमकी देने लगे।
विज्ञापन
कहा कि थाने जाओगी तो जान से मार देंगे। पीड़िता की मां ने बताया कि उनकी लड़की पूरी तरह से दिव्यांग है। थाना प्रभारी सविंद्र राय ने बताया कि तहरीर प्राप्त हुई है। घटना की जांच की जा रही है। कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन