फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Air Force Sergeant killed after being hit by a train in Siliguri.

Baghpat News: सिलीगुड़ी में ट्रेन की चपेट में आने से वायुसेना के सार्जेंट की मौत

Fri, 28 Aug 2026 12:58 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
Air Force Sergeant killed after being hit by a train in Siliguri.
- पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी के बागडोगरा एयरफोर्स स्टेशन पर तैनात थे बरवाला गांव के सार्जेंट, गांव में अंतिम संस्कार हुआ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रमाला। पश्चिम बंगाल में सिलीगुड़ी के बागडोगरा में ट्रेन की चपेट में आने से वायुसेना के सार्जेंट सुमित तोमर (36) निवासी बरवाला की मौत हो गई। बृहस्पतिवार को उनका शव बरवाला गांव लाया गया, जहां गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया।

बरवाला निवासी उदयवीर ने बताया कि उनके बेटे सुमित तोमर पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी के बागडोगरा में एयरफोर्स में सार्जेंट के पद पर तैनात थे। मंगलवार को ट्रेन की चपेट में आने से सार्जेंट सुमित तोमर घायल हो गए थे। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार वाले भी सिलीगुड़ी पहुंच गए। बुधवार रात अस्पताल में उपचार के दौरान सुमित की मौत हो गई। बृहस्पतिवार को हवाई जहाज से शव नई दिल्ली और वहां से शाम के समय घर लाया गया। सुमित दो भाइयों में बड़े थे और उनके छोटे भाई विनीत दिल्ली में नौकरी करते हैं। उनके परिवार में पत्नी नीतू, दो बेटियां श्रुति, वाणी और बेटा नमन रह गए हैं। इस मामले में सीओ अंशु जैन का कहना है कि वायुसेना के सार्जेंट की पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed