फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Amit Shah in Baghpat: amit shah says if BJP win the election, up economy will reach on Top in next five years

बागपत में गरजे अमित शाह : बोले-आने वाले दिनों में माफिया का बोलबाला चलेगा या कानून का राज ये आपको तय करना है

Sun, 06 Feb 2022 04:22 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 06 Feb 2022 04:22 PM IST
सार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बागपत में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि यूपी के चुनाव में लोग मंत्री और विधायक बनने की सोचते हैं। यह चुनाव यूपी का भविषय तय करने वाला है।

विज्ञापन
Amit Shah in Baghpat: amit shah says if BJP win the election, up economy will reach on Top in next five years
amit shah - फोटो : amar ujala

विस्तार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज उत्तर प्रदेश के बागपत में सम्राट पृथ्वीराज चौहान पीजी कॉलेज में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे। अमित शाह ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि यूपी के चुनाव में लोग मंत्री और विधायक बनने की सोचते हैं। यह चुनाव यूपी का भविषय तय करने वाला है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में माफिया राज चलेगा या फिर कानून का राज होगा यह आपको तय करना है।

विज्ञापन


अमित शाह ने कहा कि रॉ शुगर इंपोर्ट करने वाली सरकार लानी है या भुगतान करने वाली ये आपको तय करना है। कहा कि मैं पहले भी यहां आया हूं। यूपी को बदलने का काम किया है। 3400 करोड़ के काम सांसद ने पांच साल में कराए हैं। गंगा एक्सप्रेस वे, ईस्टर्न बुंदेलखंड हो या यूपी हरियाणा को जोड़ने वाला पुल हो।
विज्ञापन


उन्होंने गठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि भाई अखिलेश कान खोलकर सुन लो, 1 करोड़ 82 लाख घरों में बिजली नहीं थी। 2 करोड़ घरों में शौचालय की व्यवस्था नहीं थी। 82 लाख गरीबों को घर, 1 करोड़ 80 लाख बहनों को गैस सिलिंडर पीएम मोदी ने दिया। योगी आदित्यनाथ ने सभी योजनाओं को यहां भेजा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि बुआ-भतीजे की सरकार 15 साल चली, लेकिन गरीबों के घर मे कुछ नहीं आया। वैक्सीन का विरोध अखिलेश करते थे, लेकिन एक माह बाद गुपचुप लगवा लिया। यूपी में सबसे ज्यादा संख्या में टीका लगाया गया। अखिलेश की बात में आकर टीका न लगवाते तो तीसरी लहर में बच पाते क्या?

यह भी पढ़ें:  यूपी चुनाव 2022 : गर्मी-चर्बी और 'हिंदुगर्दी' के बाद अब 'कबूतर' से पश्चिमी यूपी में चढ़ा सियासी पारा, ये है पूरा मामला

केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने कहा कि मोदी व योगी ने कोरोना में यूपी को सुरक्षित करने का काम किया। यूपी देश की सातवें नंबर की अर्थव्यवस्था था। आज यूपी दूसरे नम्बर की अर्थव्यवस्था पर है। एक मौका भाजपा को दे दीजिए, पांच साल में पहले स्थान पर होगा। कहा कि कांग्रेस, सपा, बसपा की सरकार आईं, लेकिन बजट की बात नहीं करते। इत्र वाले दोस्त से दिक्कत होती है।

अखिलेश कहते हैं रेड नही करनी चाहिए, लेकिन हम करते हैं। क्योंकि यह जनता का पैसा है। हमने यूपी को श्रेष्ठ बनाया है। हमारी सरकार में एक भी दंगा नहीं हुआ। जो पीड़ित थे उन्हीं को आरोपी बनाया। आतंकवाद, आलिया, मालिया, जसमालिया सिर काटकर ले जाते थे, लेकीन कोई नहीं बोलते। मौनी बाबा की सरकार समझ रहे थे। दस दिन में सर्जिकल स्ट्राइक करके घर मे घुसकर आंतकवाद को खत्म किया। 

कश्मीर से 370 हटनी चाइये थी या नहीं, उसे हटाया गया। अखिलेश कहते थे कि खून की नदिया बहेंगी, लेकिन एक कंकर तक नही दिखी। वह माफिया को संगरक्षण देने के लिए चुनाव लड़ रहे है और हम गरीबों, जनता के लिए लड़ रहे है। 300 पर का संकल्प लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed