फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat: Elderly Woman Found Dead in Krishna River in Baghpat, Accidental Drowning Suspected

Baghpat: टहलने निकली महिला की नदी में मिली लाश, पुल के पास मिला शव, पैर फिसलने की आशंका

Sat, 27 Jun 2026 04:03 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 27 Jun 2026 04:03 PM IST
सार

बागपत के बामनौली गांव में घर से टहलने निकली 60 वर्षीय महिला का शव कृष्ण नदी में मिला। पुलिस के अनुसार प्रारंभिक तौर पर पैर फिसलने से नदी में गिरने की आशंका है। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया।

विज्ञापन
Baghpat:  Elderly Woman Found Dead in Krishna River in Baghpat, Accidental Drowning Suspected
परिजनों से पूछताछ करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बागपत जनपद के बामनौली गांव में शनिवार सुबह घर से टहलने निकली 60 वर्षीय महिला का शव कृष्ण नदी में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव को नदी से बाहर निकलवाया। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया, जिसके बाद पुलिस ने पंचनामा भरकर शव उन्हें सौंप दिया।

विज्ञापन


पुल के पास नदी में मिला शव 
पुलिस के अनुसार बामनौली गांव निवासी 60 वर्षीय बृजेश, पत्नी जगबीर, शनिवार सुबह करीब आठ बजे इदरीशपुर मार्ग की ओर टहलने के लिए घर से निकली थीं। कुछ देर बाद उनका शव बामनौली-इदरीशपुर मार्ग पर कृष्ण नदी के पुल के पास पानी में पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की सहायता से शव बाहर निकलवाया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: सियासत: मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चा, वेस्ट यूपी की बढ़ सकती भागीदारी, अरुण गोविल को मिल सकती बड़ी जिम्मेदारी

विज्ञापन
विज्ञापन

बीमारी और मानसिक तनाव से थीं परेशान
थाना प्रभारी केवल सिंह ने बताया कि मृतका के पति जगबीर ने पुलिस को जानकारी दी कि उनकी पत्नी लंबे समय से शुगर सहित अन्य बीमारियों से पीड़ित थीं और मानसिक तनाव में भी रहती थीं। दंपती के दो बेटे और तीन बेटियां हैं। बेटे बाहर निजी नौकरी करते हैं, जबकि बेटियों की शादी हो चुकी है। घर पर केवल पति-पत्नी ही रहते थे।

पैर फिसलने से हादसे की आशंका
पुलिस के मुताबिक, कुछ किसानों ने महिला को घटना से पहले कृष्ण नदी के पुल पर बैठा हुआ देखा था। प्रारंभिक तौर पर आशंका जताई जा रही है कि उनका पैर फिसल गया, जिससे वह नदी में गिर गईं और डूबने से उनकी मौत हो गई। हालांकि, परिजनों द्वारा पोस्टमार्टम से इंकार किए जाने के कारण मौत के कारणों की विस्तृत चिकित्सकीय पुष्टि नहीं हो सकी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed