सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat: Massive Fire Breaks Out in Factory in Baraut, Tyres Fuel Flames

Baghpat: बड़ौत में फैक्टरी में लगी भीषण आग, टायर जलने से मची अफरा-तफरी, बड़ा हादसा टला

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 23 Mar 2026 11:16 AM IST
विज्ञापन
सार

बड़ौत में हीरो एग्रीकल्चर फैक्ट्री में भीषण आग लग गई, टायर और रिम जलकर राख हो गए। पांच फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने दो घंटे में आग पर काबू पाया, कोई जनहानि नहीं हुई।

Baghpat: Massive Fire Breaks Out in Factory in Baraut, Tyres Fuel Flames
फैक्टरी में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बड़ौत में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित आवास विकास कॉलोनी के पास एक फैक्टरी में देर रात भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि फैक्ट्री में रखे टायर और रिम धू-धू कर जलने लगे और आसपास के इलाके में दहशत फैल गई।

Trending Videos


टायरों की लपटें कॉलोनी तक पहुंचीं
जानकारी के अनुसार, हीरो एग्रीकल्चर फैक्टरी में अचानक आग लग गई। फैक्टरी में बड़ी संख्या में रखे टायरों के कारण आग ने तेजी से विकराल रूप ले लिया। आग की लपटें फैक्ट्री के पीछे स्थित कॉलोनी तक पहुंच गईं, जिससे स्थानीय लोग घबरा गए। सुरक्षा को देखते हुए आसपास के कई परिवारों को अस्थायी रूप से घरों से बाहर निकाल दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

दो घंटे की मशक्कत के बाद काबू
सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने करीब दो घंटे की कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया। फैक्टरी के चौकीदार रामवीर के अनुसार, उन्हें आग लगने की जानकारी पुलिस के माध्यम से मिली थी।

शॉर्ट सर्किट से लगी आग
सीएफओ अमरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। इस हादसे में लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान है। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

समय पर कार्रवाई से टला बड़ा हादसा
स्थानीय लोगों का कहना है कि आग की लपटें और धुआं पूरे क्षेत्र में फैल गया था। अगर फायर ब्रिगेड समय पर नहीं पहुंचती तो बड़ा हादसा हो सकता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed