{"_id":"6a4771c3cb8160ac6307c385","slug":"baghpat-property-dealer-found-dead-in-baghpat-son-alleges-murder-police-probe-underway-2026-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat: प्रॉपर्टी डीलर की संदिग्ध मौत, परिजनों में कोहराम, बेटे ने लगाया हत्या का आरोप, पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat: प्रॉपर्टी डीलर की संदिग्ध मौत, परिजनों में कोहराम, बेटे ने लगाया हत्या का आरोप, पुलिस जांच में जुटी
Fri, 03 Jul 2026 01:55 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: Dimple Sirohi
Updated Fri, 03 Jul 2026 01:55 PM IST
सार
बागपत के संतोषपुर गांव में प्रॉपर्टी डीलर धर्मपाल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक के बेटे, जो दिल्ली पुलिस में हेड कांस्टेबल हैं, ने हत्या का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बागपत जनपद के संतोषपुर गांव में बृहस्पतिवार देर रात बली गांव निवासी प्रॉपर्टी डीलर धर्मपाल (58) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद मृतक के बेटे ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मौसम के मकान में हुई मौत
जानकारी के अनुसार, बली गांव निवासी प्रॉपर्टी डीलर धर्मपाल बृहस्पतिवार सुबह संतोषपुर गांव आए थे। देर रात उनकी मौत हो गई। बताया गया कि धर्मपाल की मौत संतोषपुर गांव निवासी मौसम के मकान में हुई। मौसम ने पुलिस को बताया कि धर्मपाल की मौत छत से गिरने के कारण हुई है।
विज्ञापन
बेटे ने लगाया हत्या का आरोप
मृतक के बेटे नितिन, जो दिल्ली पुलिस में हेड कांस्टेबल हैं, ने पिता की मौत को हत्या बताते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। नितिन का कहना है कि उनके पिता बृहस्पतिवार सुबह संतोषपुर गांव आए थे और देर रात उनकी हत्या कर दी गई।
विज्ञापन
पुलिस कर रही सभी पहलुओं की जांच
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।