फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Farmer's body, crushed by a tractor, found in Yamuna Khadar; murder alleged.Farmer's body, crushed by a tractor, found in Yamuna Khadar; murder alleged.

Baghpat News: यमुना खादर में मिला किसान का ट्रैक्टर से कुचला हुआ शव, हत्या का आरोप लगाया

Mon, 20 Jul 2026 01:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
Farmer's body, crushed by a tractor, found in Yamuna Khadar; murder alleged.Farmer's body, crushed by a tractor, found in Yamuna Khadar; murder alleged.
बड़ौत। लुहारी गांव में किसान अंकुर अंकुर (30) की ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या कर दी गई। उसका शव यमुना खादर स्थित ईख के खेत में पड़ा मिला। हाथ और पैर पर भी धारदार हथियार के निशान होने की बात कही जा रही है। अंकुर के पिता राममेहर ने गांव के ही चार युवकों पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

राममेहर ने बताया कि शनिवार शाम गांव के दो युवक अंकुर को रेत लाने की बात कहकर अपने साथ ले गए थे। रात में अंकुर घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। बुलाकर ले जाने वाले युवकों से पूछताछ करने पर उन्होंने अंकुर के पहले ही घर आने की बात कही। इसके बाद खेतों और नलकूपों पर भी अंकुर को तलाशा गया, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। रविवार शाम किसान धर्मसिंह के ईंख के खेत में अंकुर का शव पड़ा मिला। शव पर ट्रैक्टर से कुचलने के निशान स्पष्ट थे। राममेहर ने दो युवकों सहित चार लोगों के खिलाफ तहरीर देकर प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है। पुलिस इस मामले में कई लोगों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस ने सूचना मिलने पर शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। अंकुर के पिता राममेहर ने अपनी तहरीर में दो युवकों समेत चार लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। उन्होंने प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है। पुलिस ने इस मामले में कई लोगों से पूछताछ की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-दोस्तों पर लग रहे आरोप, बन रहे हत्यारोपी

बागपत। जिले में हाल ही में सामने आए दो मामलों ने सनसनी फैला दी है। इनमें दोस्तों पर ही अपने दोस्तों की हत्या का गंभीर आरोप लगा है। पहला मामला लुहारी गांव का है, जहां ईंट भट्ठे के मुनीम सचिन का शव ईंख के खेत में मिला। उसका शव कंकाल बन चुका था और वह कई दिनों से लापता था। सचिन के परिवार वालों ने आरोप लगाया है। उसे घर से बुलाकर ले जाने वाले दो दोस्तों पर हत्या का आरोप है। दूसरा मामला कुर्डी गांव के विक्रांत उर्फ जॉनी से जुड़ा है। विक्रांत भी लापता था और उसका शव शामली जिले के सैपत गांव में बरामद हुआ। दो दिन पहले शव की पहचान हुई। परिजनों ने साथ गए चार दोस्तों के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई है।

-अंकुर का छोटा भाई देहाती फिल्मों में कर रहा काम

राममेहर ने बताया कि उनका छोटा बेटा अजय दिल्ली में देहाती फिल्मों में काम कर रहा है। वह आगे बढ़ने के लिए प्रशिक्षण भी ले रहा है। अंकुर शादीशुदा था और उसके परिवार में पत्नी व दो बच्चे हैं।


--

वर्जन-

यमुना खादर में एक युवक की मौत के मामले में पुलिस ने कई दोस्तों से पूछताछ की है। जांच में सामने आया कि सभी ने शराब पी थी। पुलिस जांच कर रही है कि मौत ट्रैक्टर दुर्घटना थी या जानबूझकर पहिया चढ़ाया गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, जिसकी रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा।-सूरज कुमार राय, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed