फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Four murders are becoming an unsolved mystery

गुत्थी बनीं हत्याएं : शानू के कत्ल से नहीं उठा पर्दा, किसान के मर्डर का खुलासा भूली पुलिस

Mon, 16 Sep 2024 05:34 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Mon, 16 Sep 2024 05:34 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद में पिछले एक माह से तकरीबन चार लोगों की हत्याएं हो चुकी हैं। ये हत्याएं पुलिस के लि गुत्थी बनी हुई हैं। किसी में कातिल फरार है तो किसी शव की आठ दिन बाद भी पहचान नहीं सकी है। वहीं किसान की हत्या के मामले में भी पुलिस खाली हाथ है।

विज्ञापन
Four murders are becoming an unsolved mystery
पुलिस मामले की जांच में जुटी है - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बागपत जनपद में पिछले एक महीने के अंदर जिले में हुई चार हत्याएं पुलिस के लिए अनसुलझी गुत्थी बनती जा रही है। जिनका खुलासा करने में जुटी पुलिस की टीमों के काफी समय बीतने के बाद भी खाली हाथ नजर आ रही है। ऐसे में पुलिस हाइवे किनारे मिले युवती के अधजले शव की पहचान नहीं कर पाई तो शानू त्यागी, फैय्याजन और अविवाहित किसान रविंद्र के हत्यारे भी पुलिस पकड़ से दूर है।

विज्ञापन
 

शानू त्यागी हत्याकांड से नहीं उठा पर्दा
हापुड़ जिले के सिंभावली थानाक्षेत्र के मोहम्मदपुर आजमपुर गांव का रहने वाला ऊर्जा निगम में संविदा कर्मी शानू त्यागी उर्फ जॉनी की 22 अगस्त को पोइस नंगला गांव के पास चाकू मारकर हत्याा कर दी गई थी। जिसका शव एक गाड़ी में पड़ा मिला। जो अपने मामा के साले की लड़की को उसकी सहेली से मिलवाने के लिए बागपत आया था। हत्याकांड की जांच में जुटी कई टीमे 24 दिन बाद भी हत्याकांड की सच्चाई से पर्दा नहीं उठा सकी।

 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

अविवाहित किसान की हत्या का खुलासा भूल गई पुलिस
दोघट कस्बे में रहने वाले अविवाहित किसान रविंद्र उर्फ बिंदर की दो सितंबर की रात में ईंटों से पीटकर हत्या कर दी गई थी। मृतक के भाई ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। जिसके बाद जांच में जुटी दोघट पुलिस हत्याकांड का खुलासा करना भूल गई और हत्यारे पुलिस पकड़ से बाहर है।

 
 
विज्ञापन

ठंडे बस्ते में डाल दी फैय्याजन हत्याकांड की फाइल
पांच सितंबर को मतानतनगर गांव की रहने वाली विधवा महिला फैय्याजन खेत में पशुओं के लिए चारा लेने गई थी। तभी उसका गला रेतकर हत्या कर दी गई। जिसका शव पुरा-बुढसैनी मार्ग पर श्मशान घाट के पास पड़ा मिला। मृतक के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की, लेकिन पुलिस ने फाइल ठंडे बस्ते में डाल दी। जिसके हत्यारों का दस दिन बाद भी कुछ पता नहीं चला।

आठ दिन बाद भी सवाल, कौन थी मृतका
सात सितंबर की सुबह दिल्ली-सहारनपुर हाईवे किनारे पाली गांव के पास युवती का अधजला शव मिला था। जिसे कब्जे में लेकर पुलिस ने जांच शुरू की और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली। अब आठ दिन बीतने के बाद पुलिस खुलासा तो दूर मृतक युवनी की पहचान नहीं हो सकी।
 
जिले में हुई हत्याओं का खुलासा करने के लिए कई टीमों को लगाया गया है। कई हत्याओं में अहम जानकारी हाथ लगी है, जिनका जल्द खुलासा कर दिना जाएगा। -अर्पित विजयवर्गीय, एसपी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed