Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The arrival of six conductors will improve the transport system.

Baghpat News: छह परिचालकों के आने से बेहतर होगी यातायात व्यवस्था

Wed, 04 Nov 2026 12:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
The arrival of six conductors will improve the transport system.
- लोगों को स्टैंडों पर अधिक समय तक नहीं करना पड़ेगा इंतजार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। डिपो को आउटसोर्स से छह परिचालक मिले हैं। इनके आने से यातायात व्यवस्था बेहतर होगी। जल्द ही कई रूटों पर बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे, जिससे यात्रियों को स्टैंडों पर बसों का अधिक समय तक इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
बड़ौत डिपो में परिचालकों की काफी समय से कमी चल रही है। जिसका यातायात व्यवस्था पर असर पड़ रहा है। लोग लगातार अधिकारियों से मार्गों पर बसों के फेरे बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। बसों की कमी से कई मार्गों पर लोगों को डग्गामार वाहनों में सफर करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। मेरठ और शामली मार्ग पर बसों की कमी से लोगों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

डग्गामार वाहनों में सफर करने से समय व किराया अधिक लगता है। इसके बाद भी समय पर अपने गंतव्य तक नहीं पहुंच पाते हैं। अब डिपो को छह परिचालक मिले हैं। परिवहन विभाग के अधिकारियों के अनुसार दोनों मार्ग पर बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे। इससे यात्रियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और डग्गामार वाहनों में सफर करने से छुटकारा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
- डिपो को छह नए परिचालक मिले हैं। यात्रियों की सुविधा के लिए दो रूटों पर बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे। इससे यातायात व्यवस्था में सुधार होगा। - प्रमोद कुमार, बस संचालन प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed