{"_id":"69ef3772b5314cca710b1f1d","slug":"bahraich-roadways-bus-collides-with-tractor-trolley-seven-injured-2026-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich: ट्रैक्टर ट्राली से टकराई रोडवेज बस, सात घायल, कानपुर से यात्रियों को लेकर बहराइच आ रही थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich: ट्रैक्टर ट्राली से टकराई रोडवेज बस, सात घायल, कानपुर से यात्रियों को लेकर बहराइच आ रही थी
अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Mon, 27 Apr 2026 03:46 PM IST
विज्ञापन
सार
यात्रियों को कानपुर से लेकर बहराइच जा रही परिवहन निगम की एक बस ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गई। हादसे में सात यात्री घायल हो गए।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
बहराइच की देहात कोतवाली इलाके में स्थित बहराइच लखनऊ राजमार्ग पर देर रात यात्रियों को लेकर आ रही परिवहन निगम की बस की ट्रैक्टर ट्राली से टक्कर हो गई। हादसे में बस में सवार सात यात्री घायल हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
Trending Videos
बहराइच लखनऊ राजमार्ग पर स्थित टिकोरा मोड़ के पास रविवार रात करीब एक बजे कानपुर से यात्रियों को लेकर आ रही बस की ट्रैक्टर ट्राली से टक्कर हो गई जिसके बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। हादसे में बस में सवार श्रावस्ती जनपद के सिरसिया इलाके की रहने वाली सुनीता, अर्जुन चौहान, गीता यादव समेत सात लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
घटना की जानकारी पर टिकोरा मोड़ चौकी इंचार्ज पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने एंबुलेंस की मदद से घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा जहां पर चिकित्सकों की ओर से सभी का इलाज किया जा रहा है।
चौकी इंचार्ज शैलेंद्र ने बताया कि घायलों की हालत खतरे से बाहर है। ये सभी लोग कानपुर से श्रावस्ती जा रहे थे तभी रास्ते में हादसा हो गया।

कमेंट
कमेंट X