{"_id":"69ef3596c5d3576c47098073","slug":"bahraich-unidentified-vehicle-hits-bike-three-including-cousins-killed-2026-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, चचेरे भाइयों समेत तीन की मौत; मांगलिक कार्यक्रम से वापस लौट रहे थे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, चचेरे भाइयों समेत तीन की मौत; मांगलिक कार्यक्रम से वापस लौट रहे थे
अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Mon, 27 Apr 2026 03:38 PM IST
विज्ञापन
सार
सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा जहां पर परीक्षण के बाद चिकित्सकों ने दो युवकों को मृत घोषित कर दिया। वहीं, तीसरे की मौत लखनऊ ले जाते समय हुई।
दो की अस्पताल में मौत हो गई।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
बहराइच जिले के रामगांव थाना क्षेत्र में रविवार की देर रात मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होकर वापस घर जा रहे बाइक सवारों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा जहां पर परीक्षण के बाद चिकित्सकों ने दो युवकों को मृत घोषित कर दिया। वहीं, तीसरे की हालत गंभीर देख उसे लखनऊ रेफर कर दिया लेकिन रास्ते में उसकी भी मौत हो गई। मृतकों में दो चचेरे भाई हैं ।
Trending Videos
बौंडी थाना क्षेत्र में स्थित चुन्नी लाल पुरवा ग्राम के रहने वाले उत्तम चौहान अपने चचेरे भाई अजय चौहान व ग्राम के रहने वाले रिंकू जायसवाल के साथ बाइक से रामगांव थाना क्षेत्र में स्थित गढ़वा ग्राम में रविवार की रात मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने आए थे जब सभी देर रात वापस घर लौट रहे थे तभी करीब दो बजे नौतला ग्राम के पास अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी जिसके चलते तीनों गम्भीर रूप से घायल हो गए । हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया ।
विज्ञापन
विज्ञापन
घटना की जानकारी पर थाना प्रभारी गुरुसेन सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया जहां पर परीक्षण के बाद चिकित्सकों ने रिंकू व उत्तम को मृत घोषित कर दिया। वहीं, अजय को इलाज के लिए लखनऊ रेफर किया गया लेकिन रास्ते में उसकी भी मौत हो गई। पुलिस ने तीनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
थाना प्रभारी ने बताया कि सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हुई है। दुर्घटना करने वाले वाहन की तलाश की जा रही है। तहरीर मिलने पर आगे की विधिक कार्यवाही की जाएगी।

कमेंट
कमेंट X