{"_id":"6adcf308ba89c41a8c09035c","slug":"six-injured-in-road-accidents-bahraich-news-c-98-1-bhr1029-159161-2026-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: सड़क हादसों में छह घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: सड़क हादसों में छह घायल
Sat, 24 Oct 2026 11:33 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Sat, 24 Oct 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
रिसिया/रुपईडीहा। सड़क हादसों में शनिवार को छह लोग घायल हो गए। सभी घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया।
रिसिया के अलिया बुलबुल निवासी रामप्यारे (50), पत्नी रंभावती (49) और जगन्नाथ (42) शनिवार को मिहींपुरवा से घर लौट रहे थे। मटेरा चौराहे के पास पिकअप की टक्कर से तीनों घायल हो गए। थाना प्रभारी प्रेमपाल सिंह ने बताया कि चालक की तलाश में सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। घायलों को रिसिया सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
उधर, रुपईडीहा क्षेत्र में शनिवार को गंगापुर नहर के पास बाइक और साइकिल की टक्कर में प्रदीप कुमार सिंह (41), पप्पू (28) और शिवसरन पांडे (49) घायल हो गए। घायलों को सीएचसी चरदा भेजा गया। सीओ चित्रांशु गौतम ने बताया कि बाइक कब्जे में लेकर जांच की जा रही है।