{"_id":"6add010bd9199acac50b57e6","slug":"7979-people-submitted-forms-to-have-their-names-added-ballia-news-c-20-1-vns1040-1592601-2026-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: नाम जोड़ने के लिए 7979 लोगों ने जमा किए फॉर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: नाम जोड़ने के लिए 7979 लोगों ने जमा किए फॉर्म
विज्ञापन
जनता इंटर कॉलेज नगरा पर विशेष कैंप में फॉर्म-6 भरते लोग।संवाद
बलिया। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत शनिवार को जिले के विभिन्न मतदान केंद्रों पर विशेष कैंप लगाए गए। मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए फार्म 6 भरकर 7979 लोगों ने जमा किए। वहीं, मतदाता सूची में आपत्ति जताते हुए 1030 लोगों ने फाॅर्म जमा किए।
मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से छूटे नागरिकों और पहली बार मतदान करने वाले युवाओं में खासा उत्साह दिखा। कैंपों में नाम जोड़ने, संशोधन कराने और अन्य जरूरी प्रक्रियाओं के लिए लोगों की भीड़ जुटी।
हालांकि, कई बूथों पर सर्वर धीमा होने से ऑनलाइन फीडिंग में बीएलओ और आवेदकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह और पुलिस अधीक्षक ईराज राजा ने शहर के मुरली मनोहर इंटर कॉलेज, कुंवर सिंह इंटर कॉलेज, उच्च विद्यालय जीरबस्ती और प्राथमिक विद्यालय जीरबस्ती में लगे कैंपों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने व्यवस्थाओं का जायजा लेने के साथ बीएलओ से मतदाता पंजीकरण की प्रगति की जानकारी ली।
विज्ञापन
उधर, नगरा क्षेत्र में जनता इंटर कॉलेज स्थित बूथ संख्या 405 से 410 तक विशेष कैंप लगाए गए। यहां बीएलओ फॉर्म-6 भरवाने और ऑनलाइन फीडिंग में जुटे रहे। सुभाष इंटर कॉलेज, ताड़ी बड़ागांव में भी कैंप आयोजित हुआ। सुपरवाइजर दयाशंकर ने कार्यों का पर्यवेक्षण किया। सर्वर धीमा होने से ऑनलाइन प्रक्रिया प्रभावित हुई, लेकिन बीएलओ ने आवेदकों के फॉर्म जमा किए।
उधर, विकास खंड बेलहरी के हल्दी क्षेत्र में मतदाता फाॅर्म जमा करने को लेकर संबंधित बीएलओ डेढ़ बजे ही गायब हो गए। भाग संख्या 388 पर बीएलओ के कार्य से जुड़े भाजपा के शक्ति केंद्र संयोजक एवं बूथ अध्यक्ष विजय कुमार पाठक के साथ बूथ अध्यक्ष गिरजा शंकर ठाकुर और रंजीत ठाकुर 25 फार्म लेकर पहुंचे थे।
इसके बाद विजय कुमार पाठक ने फोन से संबंधित अध्यापक से संपर्क किया। आरोप है कि बातचीत के दौरान अध्यापक ने खुद के बलिया में होने की बात कहते हुए कथित तौर पर कहा कि, ‘’मैं बलिया में हूं, आपको जो करना है कर लीजिए।’’ इस बातचीत की ऑडियो रिकॉर्डिंग सोशल मीडिया पर वायरल होने की बात कही जा रही है।
इस बाबत एसडीएम सदर गोपेश्वर तिवारी ने कहा कि बूथ पर बीएलओ को चार बजे तक रहने का निर्देश है। अगर कोई बीएलओ बीच में ही चला जाता है तो कार्रवाई की जाएगी। एक व्यक्ति से एक ही फॉर्म लिया जाएगा।