{"_id":"69f64afe1c31d3bd3109a1b9","slug":"sbsp-president-takes-aim-at-sp-yadav-used-to-join-mughal-army-and-perpetrate-atrocities-in-ballia-2026-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: सुभासपा के अध्यक्ष ने सपा पर निशाना साधा, बोले- मुगलों की सेना में भर्ती होकर अत्याचार करते थे यादव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: सुभासपा के अध्यक्ष ने सपा पर निशाना साधा, बोले- मुगलों की सेना में भर्ती होकर अत्याचार करते थे यादव
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
Published by: Pragati Chand
Updated Sun, 03 May 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
सार
Ballia News: सुभासपा के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने सपा पर जमकर निशाना साधा। कहा कि यादव पहले मुगलों की सेना में भर्ती होकर अत्याचार करते थे।
यूपी सरकार के मंत्री ओम प्रकाश राजभर।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि यादव पहले मुगलों की सेना में भर्ती होकर पिछड़ों, दलितों और अल्पसंख्यकों पर अत्याचार करते थे। बाद यही भूमिका अंग्रेजों की सेना में निभाते थे। अत्याचार की घटनाएं अब भी जारी हैं। बाराबंकी और मऊ की घटना से ही अंदाजा लगाया जा सकता है।
वे शनिवार को रसड़ा में पत्रकारों से बात कर रहे थे। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का काम सिर्फ प्रेस कॉन्फ्रेंस करना और सोशल मीडिया पर लिखना रह गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
महंगाई का शोर मचाने वालों को 15 साल पीछे जाकर हालात की तुलना करनी चाहिए। गांवों में मोटरसाइकिल और चार पहिया वाहनों की संख्या बढ़ी है। लोगों की क्रय शक्ति में इजाफा हुआ है।