{"_id":"6148cf128ebc3e69ab411f91","slug":"death-of-a-child-drowned-in-a-water-filled-pit-banda-news-knp6533986198","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी भरे गड्ढे में डूबे बालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी भरे गड्ढे में डूबे बालक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बांदा। खेलते समय बालक पानी भरे गड्ढे में गिर गया। उसकी वहीं मौत हो गई। काला धागा कस जाने से गले में फंदे जैसा निशान भी पड़ा था। परिजनों ने पोस्टमार्टम नहीं कराया और शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
मटौंध कस्बा निवासी विजय का चार वर्षीय पुत्र रुद्र सोमवार को दोपहर घर के बाहर खेल रहा था। तभी घर के नजदीक पानी से लबालब गड्ढे में गिरकर डूब गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। कुछ देर बाद परिजनों को जानकारी हुई और उसे बाहर निकाला। गले में पड़ा धागा भी कसा था।
परिजनों का कहना है कि किसी चीज में फंसने से धागा गले में कस गया था। जिला अस्पताल में मौत की पुष्टि होने के बाद परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया और शव वापस ले गए। रुद्र एकलौती संतान थी।