Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Farmer attacked by honeybees, dies

Banda News: किसान पर मधुमक्खियों का हमला, मौत

Mon, 02 Nov 2026 11:53 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Mon, 02 Nov 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
Farmer attacked by honeybees, dies
बांदा। धान की फसल देखकर लौट रहे किसान पर मधुमक्खियों ने हमला बोल दिया। झुंड के रूप में मधुमक्खियों ने उसके पूरे शरीर में डंक चुभो दिए। इससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

परिजन मौके पर पहुंचे तो उन्होंने किसी तरह से धुआं करके मधुमक्खियों को भगाया। पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की।
कमासिन थाना क्षेत्र के गांव साड़ासानी निवासी संग्राम सिंह ने बताया कि उसके भाई विजय (45) रविवार की शाम करीब पांच बजे अपना धान का खेत देखकर लौट रहे थे। रास्ते में मधुमक्खियों ने उन पर हमला कर दिया।
विज्ञापन

परिजन उनकी तलाश करते हुए खेत की तरफ पहुंचे तो वहां विजय को मधुमक्खियों से घिरा पाया। उन्होंने किसी तरह से आग जलाकर धुआं करके मधुमक्खियों को भगाया, तब तक विजय की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाई ने बताया कि विजय के पास सात बीघा जमीन है। वह किसानी का कार्य करते थे। दो पुत्र व दो पुत्रियां हैं। घर में पत्नी अर्चना हैं। कमासिन थाना इंस्पेक्टर संतोष ओझा ने बताया कि डायल-112 पुलिस मौके पर पहुंची थी, शरीर में डंक मिले हैं। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed