फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Roadways bus sinks into canal embankment on diversion route; major accident averted

Banda News: डाइवर्जन मार्ग पर नहर पट्टी में धंसी रोडवेज बस, बड़ा हादसा टला

Thu, 20 Aug 2026 12:08 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 20 Aug 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
Roadways bus sinks into canal embankment on diversion route; major accident averted
फोटो 18- अतर्रा कस्बे में डायवर्जन मार्ग पर नहर पटरी पर धंसी बस। संवाद
फोटो 18- अतर्रा कस्बे में डायवर्जन मार्ग पर नहर पटरी पर धंसी बस। संवाद
विज्ञापन

- नहर पटरी पर बस लटकते ही यात्रियों में मची चीख-पुकार
- तीन घंटे बाद हाइड्रा की मदद से बस निकाली गई
संवाद न्यूज एजेंसी
अतर्रा। चित्रकूट से फतेहपुर जा रही फतेहपुर डिपो की सवारियों से भरी बस बुधवार दोपहर करीब डेढ़ बजे कस्बे में खस्ताहाल डाइवर्जन मार्ग के चलते हादसे का शिकार होते-होते बची। सामने से अचानक बाइक आने पर चालक के ब्रेक लगाने से बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बनी कच्ची नहर पटरी में जा धंसी। बस के नहर पटरी पर लटकते ही यात्रियों में चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि हादसे में कोई यात्री घायल नहीं हुआ।
जानकारी के अनुसार चित्रकूट से फतेहपुर जा रही बस में करीब 22 यात्री सवार थे। राष्ट्रीय राजमार्ग से यातायात डायवर्ट होने के कारण बस बिसंडा-फतेहपुर मार्ग की ओर जाने के लिए नहर के रास्ते बने डाइवर्जन मार्ग से गुजर रही थी। इसी दौरान खस्ताहाल सड़क पर सामने से अचानक बाइक आ गई। चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए तत्काल ब्रेक लगाया, लेकिन बस अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे कच्ची नहर पटरी की ओर चली गई और उसमें धंस गई।
विज्ञापन

बस के एक तरफ झुककर नहर पटरी पर लटकने से यात्रियों में दहशत फैल गई। चालक और परिचालक ने तत्परता दिखाते हुए बस के पीछे बने इमरजेंसी गेट से सभी को सुरक्षित बाहर निकाला। घटना के बाद परिचालक ने यात्रियों का किराया वापस कर दिया, जिसके बाद यात्री निजी साधनों से अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

चालक शशिबिंदु सिंह ने बताया कि डाइवर्जन मार्ग बेहद खराब है। ऐसे मार्ग से भारी वाहनों के गुजरने पर कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद हाइड्रा की मदद से नहर पटरी में धंसी बस को बाहर निकाला गया। वहीं कस्बा इंचार्ज सुरेंद्र सिंह ने घटना की जानकारी होने से अनभिज्ञता जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed