Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   The BJP will enter the fray on the strength of its development work.

Banda News: विकास कार्यों के दम पर मैदान में उतरेगी भाजपा

Sun, 01 Nov 2026 11:06 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Sun, 01 Nov 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
The BJP will enter the fray on the strength of its development work.
फोटो 20- भाजपा की कार्यशाला में बोलते जगदीश भाई पटेल। संवाद
बांदा। भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री एवं प्रदेश सह प्रभारी जगदीश भाई पटेल ने कहा कि पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव 2027 में अपने विकास कार्यों के दम पर मैदान में उतरेगी।
विज्ञापन

अब तक कराए गए विकास कार्यों के आधार पर उनका दावा है कि दुनिया की कोई ताकत भाजपा को अगले 30 साल तक नहीं हरा सकती। प्रदेश में लगातार तीसरी बार भाजपा की सरकार बनाने में बूथ कार्यकर्ताओं की भूमिका निर्णायक होगी।
विज्ञापन

रविवार को पार्टी जिला कार्यालय में आयोजित जिला कार्यसमिति की मंडल स्तरीय कार्यशाला में उन्होंने कार्यकर्ताओं को चुनावी तैयारी का मंत्र दिया। कहा कि बूथ कार्यकर्ताओं की मेहनत पार्टी की जीत की नींव मजबूत करेगी। इसलिए संगठन की संरचना को मजबूत करने के साथ प्रत्येक बूथ को सशक्त बनाने पर विशेष ध्यान देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने विपक्षी दल की सरकारों की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि पहले महिलाओं का घर से निकलना मुश्किल था। भाजपा सरकार में महिलाएं रात 12 बजे भी अकेले घर से बाहर आ-जा सकती हैं। प्रदेश में कानून व्यवस्था और विकास के क्षेत्र में ऐसे काम हुए हैं, जो पिछली सरकारों के कार्यकाल में नहीं हो सके।

जिला प्रभारी संत बिलास शिवहरे ने भी संगठन की मजबूती और आगामी चुनाव की तैयारियों पर जोर दिया। जिलाध्यक्ष कल्लू सिंह राजपूत ने अतिथियों और कार्यकर्ताओं का आभार जताया। कार्यशाला में अखिलेश नाथ दीक्षित, इंद्रपाल सिंह पटेल, विनोद, सुधीर कुशवाहा, अमित सेठ भोलू, मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed