{"_id":"6ae1cf62e66ad89e8d081a1f","slug":"300-roads-to-be-repaired-and-street-lights-fixed-before-diwali-2026-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरेली: दिवाली से पहले 300 सड़कों की होगी मरम्मत, स्ट्रीट लाइटें होंगी ठीक, नगर निगम ने बनाया प्लान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली: दिवाली से पहले 300 सड़कों की होगी मरम्मत, स्ट्रीट लाइटें होंगी ठीक, नगर निगम ने बनाया प्लान
Wed, 28 Oct 2026 04:03 PM IST
Mukesh Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: Mukesh Kumar
Updated Wed, 28 Oct 2026 04:03 PM IST
सार
नगर निगम दिवाली से पहले शहर की सड़कों, स्ट्रीट लाइटों और सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करेगा। शहर की 300 मार्गों की मरम्मत की जाएगी। 500 खराब स्ट्रीट लाइटों को भी ठीक किया जाएगा।
विज्ञापन
नगर निगम बरेली
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली में दिवाली से पहले नगर निगम शहर की सड़कों, स्ट्रीट लाइटों और सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करेगा। इसके लिए करीब 200 करोड़ रुपये की लागत से 300 मार्गों की मरम्मत की जाएगी। साथ ही, 500 खराब स्ट्रीट लाइटों को भी ठीक किया जाएगा। त्योहार पर सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए भी विशेष प्लान बनाया गया है।
विज्ञापन
शहर के कई इलाकों में सड़कों की खराब स्थिति से लोगों को आवागमन में परेशानी होती है। दिवाली पर बाजारों में भीड़ बढ़ने और लोगों की आवाजाही तेज होने के कारण सड़कों को दुरुस्त करना जरूरी है। नगर निगम प्रमुख मार्गों के साथ मोहल्लों की सड़कों की मरम्मत पर भी जोर देगा।
विज्ञापन
नियमित कूड़ा उठान होगा
निगम का दावा है कि 300 सड़कों की मरम्मत की जाएगी। ये सड़कें सीएम ग्रिड, 15वां वित्त, अवस्थापना, नगर निगम निधि और राज्य वित्त के बजट से बनाई जाएंगी। खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों को भी ठीक किया जाएगा, जिससे लोगों को आवागमन में सहूलियत होगी। इसके अलावा दिवाली पर घरों और दुकानों में साफ-सफाई के चलते कूड़े की मात्रा बढ़ जाती है। इसे देखते हुए नगर निगम ने प्रमुख बाजारों, व्यावसायिक क्षेत्रों और आवासीय इलाकों में नियमित कूड़ा उठान सुनिश्चित करने की तैयारी की है।
विज्ञापन
सड़कों और गलियों की सफाई के साथ कूड़ाघरों से समय पर कचरा उठाया जाएगा। नालियों की सफाई और सार्वजनिक स्थलों पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा। त्योहार के दौरान सफाई कर्मचारियों और कूड़ा उठाने वाले वाहनों की निगरानी भी की जाएगी।