सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bahgul river reached above danger mark

खतरे के निशान से ऊपर पहुंची बहगुल नदी

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 24 Oct 2021 02:49 AM IST
विज्ञापन
Bahgul river reached above danger mark
खतरे के निशान से ऊपर बहती बहगुल।
विज्ञापन
शनिवार सुबह तक .05 मीटर नीचे थी, रात आठ बजे पहुंची खतरे के निशान से .01 मीटर ऊपर
Trending Videos

फतेहगंज पूर्वी। बहगुल नदी फतेहगंज पूर्वी इलाके में खतरे के निशान के पास पहुंच गई है। शनिवार सुबह तक महज .05 मीटर ही जलस्तर खतरे के निशान से नीचे था, जोकि रात आठ बजे तक खतरे के निशान से .01 मीटर ऊपर पहुंच गई। रविवार सुबह तक जलस्तर और बढ़ने का अंदेशा जताया जा रहा है।
फतेहगंज पूर्वी में बहगुल नदी का जलस्तर पिछले कई दिनों से लगातार बढ़ता जा रहा है। केंद्रीय जल आयोग के सहकर्मी प्रतिपाल सिंह ने बताया कि रोजाना नदी का जलस्तर मापा जा रहा है। बृहस्पतिवार को यह खतरे के निशान से .33 मीटर नीचे था। शुक्रवार को .22 और शनिवार सुबह जलस्तर मापा गया तो खतरे के निशान से महज .05 मीटर ही नीचे था, लेकिन रात आठ बजे खतरे के निशान से .01 ऊपर चला गया। उन्होंने बताया कि मामले के सूचना अधिकारियों को भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बहगुल नदी में बाढ़ आने की वजह से शाहपुर बनियान, गांगेपुरा, मुड़िया, हसनगंज, खनपुरा, हेमुपुरा, घुलुपुरा, बाकरगंज, लखनपुर, सैदपुर, लाइखेड़ा, कुठला, कजरौटा, सलेमपुर, झादा, पच्चड आदि गांव बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। फसल तो सारी नष्ट हो ही चुकी है कुछ लोग गांव से पलायन भी कर चुके हैं।
फतेहगंज पूर्वी का दातागंज से संपर्क टूटा
मानपुर तिर्लोक गांव के पास करीब पांच सौ मीटर लंबी पुलिया रामगंगा के तेज बहाव में बह गई, इस वजह से फतेहगंज पूर्वी से दातागंज होते हुए बदायूं जाने वाले संपर्क मार्ग पूरी तरह बंद हो गया है। वहीं आसपास के गांव भी बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। कादरगंज, नगरिया, अखत, शिवराजपुर, नवादा मोड़, जरौल सहित कई गांव बाढ़ की चपेट में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed