{"_id":"6aa9bd83d95517ea790286e4","slug":"blind-cow-gives-birth-to-a-74-kg-calf-bareilly-news-c-4-bly1015-967694-2026-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: अंधी गाय ने दिया 74 किलो के बछड़े को जन्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: अंधी गाय ने दिया 74 किलो के बछड़े को जन्म
Wed, 16 Sep 2026 03:19 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Wed, 16 Sep 2026 03:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। नकटिया स्थित यदुनंदिनी गोशाला में एचएफ नस्ल की गाय ने 74 किलो के बछड़े को जन्म दिया। जन्म के समय बछड़े का अधिक वजन होने से प्रसव के दौरान गाय को काफी परेशानी हुई। गोशाला प्रमुख वीरेंद्र यादव ने बताया कि गाय बुधवार को प्रसव का प्रयास कर रही थी, लेकिन बच्चा अधिक वजन का होने के कारण बच्चेदानी में फंस गया। इसके बाद चिकित्सकीय सलाह पर इंजेक्शन देने के बाद बृहस्पतिवार को गाय ने बछड़े को जन्म दिया। जिसका नाम गुरु रखा गया है। उन्होंने बताया कि गाय की उम्र करीब छह वर्ष है और यह उसका तीसरा बच्चा है। सामान्य तौर पर गाय के बछड़े का वजन जन्म के समय करीब 25 से 35 किलो के बीच रहता है। इस गाय ने इससे पहले जिन दो बच्चों को जन्म दिया था, उनका वजन भी 30 और 35 किलो था। उन्होंने बताया कि गाय की स्थिति देखकर लग रहा था कि यह दो बच्चों को जन्म देगी। हैरान करने वाली बात यह है कि जिस गाय ने इस बछड़े को जन्म दिया है, वह अंधी है। उन्होंने बताया कि फिलहाल बच्चा और गाय पूरी तरह से सामान्य स्थिति में हैं।
विज्ञापन