{"_id":"698af7b7ec37f657e9025f4a","slug":"fir-filed-against-four-forest-department-officers-in-badaun-mass-harassment-case-on-court-orders-2026-02-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: महिला से वन विभाग के चार दरोगाओं ने किया सामूहिक दुष्कर्म, चारों की पांच माह पहले ही हुई सहसवान में तैनाती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: महिला से वन विभाग के चार दरोगाओं ने किया सामूहिक दुष्कर्म, चारों की पांच माह पहले ही हुई सहसवान में तैनाती
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 10 Feb 2026 02:49 PM IST
विज्ञापन
सार
यूपी के बदायूं में महिला से दुष्कर्म के आरोपी चारों वन दरोगाओं की पांच माह पहले ही सहसवान रेंज में तैनाती हुई है। चारों आरोपी एक साथ ही कार में घूमते हैं।
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : AI Generated
विज्ञापन
विस्तार
बदायूं के सहसवान रेंज में तैनात चार वन दरोगाओं पर महिला से सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में उझानी पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की है। सहसवान के ही एक गांव की महिला ने 10 जनवरी की वारदात बताकर एफआईआर लिखाने के लिए कोर्ट का सहारा लिया था।
महिला का कहना है कि दस जनवरी की दोपहर वह दवा लेने के लिए सहसवान से बदायूं आने के लिए घर से निकली थी। उझानी के अकराबाद चौराहे पर वाहन का इंतजार करते समय एक कार रुकी। उसमें बैठे एक व्यक्ति ने बदायूं चलने की आवाज लगाई। वह उसमें बैठ गई।
उसमें पहले से तीन और युवक थे। भैंसोर पुल पार करने के बाद कार कच्चे रास्ते पर झाड़ियों की ओर मोड़ दी। उन चारों ने तमंचे और चाकू दिखाकर दुष्कर्म किया। उसे तमंचे की बट से बुरी तरह पीटा, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। इसी बीच वहां से गुजर रहे दो व्यक्तियों के आने पर आरोपी धमकी देते हुए मौके से भाग गए।
महिला के मुताबिक इन युवकों में शाहजहांपुर के कांट थाना क्षेत्र के गांव पदेचा का सूरज मोहन, कांट इलाके का ही श्यामवीर, बदायूं का पुष्पेंद्र और बरेली के सुभाषनगर का देवेंद्र शामिल थे। वे वन विभाग की सहसवान रेंज में दरोगा के पद पर तैनात हैं। उझानी कोतवाली पहुंचने पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की तो वह कोर्ट गई।
Trending Videos

चारों वन दरोगा की पांच माह पहले ही हुई है सहसवान में तैनाती
दुष्कर्म के आरोपी चारों वन दरोगाओं की पांच माह पहले ही सहसवान रेंज में तैनाती हुई है। क्षेत्र के लोगों के मुताबिक चारों आरोपी सूरज मोहन, श्यामवीर, देवेंद्र और पुष्पेंद्र एक कार से साथ घूमते हैं। दुष्कर्म की घटना के वक्त भी यही कार बताई गई है। इसलिए यह कार पहले से क्षेत्र में चर्चा में बनी हुई थी।

सोमवार को जब इन पर रिपोर्ट दर्ज होने की बात विभाग के अधिकारियों के सामने आई तो वे हतप्रभ रह गए। हालांकि, अधिकारी फिलहाल दरोगाओं का बचाव करते नजर आए। अधिकारियों का कहना है कि महिला के परिवार में लकड़ी के अवैध कारोबार से जुड़े लोग हैं।
इसे लेकर उनका पहले इन आरोपियों से विवाद भी हुआ था। उधर, पीड़िता का आरोप है कि घटना के बाद जब वह उझानी कोतवाली पहुंची तो पुलिस ने टाल-मटोल करते हुए रिपोर्ट दर्ज नहीं की।
परेशान होकर महिला ने लिया कोर्ट का सहारा
इसके बाद पीड़िता ने जिला अस्पताल में अपना इलाज कराया और एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई। लेकिन, रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी। परेशान होकर महिला ने कोर्ट का सहारा लिया। कोर्ट के आदेश के बाद रविवार को उझानी पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कोर्ट के आदेश पर मामला दर्ज किया गया है। प्रार्थनापत्र में किसी का कोई पद नहीं खोला गया था, केवल उनके नाम लिखे थे। यह पता नहीं कि आरोपी किस पद पर कहां तैनात हैं। विवेचना में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। - डॉ. देवेंद्र कुमार, सीओ उझानी
नामजद चारों वन दरोगा सहसवान रेंज में तैनात हैं। इन पर रिपोर्ट दर्ज होने की बात पता चली है। कोर्ट ने क्या आदेश किस तथ्य पर दिया है, इसके बारे में जानकारी नहीं है। -जगन्नाथ कश्यप, एसडीओ, वन विभाग