{"_id":"6aa9bb510bd9670a3f0381c4","slug":"home-guard-recruitment-898-candidates-successful-on-the-first-day-bareilly-news-c-4-bly1015-967521-2026-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"होमगार्ड भर्ती : पहले दिन 898 अभ्यर्थी सफल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होमगार्ड भर्ती : पहले दिन 898 अभ्यर्थी सफल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। स्पोर्ट्स स्टेडियम में मंगलवार को होमगार्ड भर्ती के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा का आयोजन किया गया। इसमें कुल 1018 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इनमें से 898 को सफल घोषित किया गया।
भर्ती में नोडल अधिकारी के रूप में पुलिस अधीक्षक यातायात मोहम्मद अकमल खान मौजूद रहे। उनके साथ पुलिस व होमगार्ड विभाग के अन्य अधिकारी भी व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराने में जुटे। अधिकारियों के मुताबिक, पहले दिन कुल 1050 उम्मीदवारों को बुलाया गया था। इनमें से 1029 उम्मीदवार स्टेडियम में उपस्थित हुए।
ट्रैक पर दौड़ के लिए 1018 उम्मीदवार ही पहुंचे। दौड़ पूरी करने के बाद 898 उम्मीदवारों को सफल घोषित किया गया। कुल 120 उम्मीदवार शारीरिक मापदंडों पर खरे नहीं उतर पाए और उन्हें असफल घोषित किया गया। 11 उम्मीदवारों को आगे की प्रक्रिया या पुनर्मूल्यांकन के लिए अगली तिथि दी गई।
विज्ञापन
पीलीभीत का युवक गिरकर घायल
बरेली। पीलीभीत के थाना गजरौला क्षेत्र के कल्याणपुर नौगवां निवासी 22 वर्षीय सूर्य प्रकाश होमगार्ड भर्ती की दौड़ के दौरान घायल हो गया। सातवें राउंड में अचानक चक्कर आ जाने से वह गिर गया। सूर्य प्रकाश के साथी शिव सोनकर ने बताया कि सूर्यप्रकाश को सिर में भी चोट लगी है। होश में आने के बाद सूर्य प्रकाश ने बताया कि अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया।