फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Increase in pathology tests at the district hospital bareilly

बरेली: जिला अस्पताल में पैथोलॉजी जांच बढ़ी, दोपहर तक लिए गए 260 मरीजों के सैंपल

Wed, 16 Sep 2026 03:10 PM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Wed, 16 Sep 2026 03:10 PM IST
सार

बारिश के मौसम में वायरल बुखार, डेंगू और मलेरिया के संदिग्ध मरीज बढ़े हैं। इससे जिला अस्पताल की पैथोलॉजी में जांच का दबाव बढ़ गया है। बुधवार दोपहर तक करीब 260 सैंपल लिए गए।

विज्ञापन
Increase in pathology tests at the district hospital bareilly
पैथोलॉजी के बाहर जुटे मरीज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में बारिश के मौसम में वायरल बुखार, डेंगू, मलेरिया समेत संक्रमण के संदिग्ध मरीज बढ़ने से जिला अस्पताल की पैथोलॉजी में जांच का दबाव बढ़ गया है। बुधवार को दोपहर 12 बजे तक करीब 260 मरीजों के सैंपल लिए जा चुके थे। इनमें बुखार और अन्य संक्रमण के लक्षण वाले मरीजों की जांच कराई जा रही है।

विज्ञापन


जिला अस्पताल की पैथोलॉजी में बुखार के साथ आने वाले मरीजों की चिकित्सकीय सलाह के अनुसार सीबीसी, मलेरिया, डेंगू समेत अन्य आवश्यक जांच कराई जा रही हैं। बारिश के मौसम में जलभराव और मच्छरों के बढ़ने से मच्छरजनित बीमारियों के संदिग्ध मरीजों की संख्या पर भी निगरानी रखी जा रही है।
विज्ञापन


डॉ. एएम अग्रवाल ने बताया कि बारिश के मौसम में बुखार, शरीर में दर्द, सिरदर्द, कमजोरी, ठंड लगना, उल्टी-दस्त जैसे लक्षणों वाले मरीजों की जांच चिकित्सक की सलाह पर कराई जाती है। डेंगू और मलेरिया के संदिग्ध मामलों में आवश्यकतानुसार जांच की जाती है। उन्होंने लोगों से बुखार होने पर स्वयं दवा लेने के बजाय चिकित्सक से परामर्श लेने की अपील की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed