UP News: युवाओं को तनाव दे रही पुलिस की नौकरी, इस्तीफा देकर सुकून खोज रहे 'वर्दी वाले'
बरेली में डेढ़ साल के अंदर 35 लोगों ने पुलिस की नौकरी से इस्तीफा दिया है। इनमें से कई लोगों को चयन दूसरे विभागों में हो गया। कुछ ने निजी कारणों के कारण नौकरी छोड़ दी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पुलिस की नौकरी अब युवाओं को रास नहीं आ रही है। नई पीढ़ी के कुछ लोग इस नौकरी का तनाव झेलने से कतरा रहे हैं तो कुछ तरक्की की डगर पर कदमताल कर रहे हैं। यही वजह है जो नए दरोगा सिपाही इस्तीफा देकर दूसरी नौकरियों का रुख कर रहे हैं। डेढ़ साल में बरेली जिले में तैनात 35 पुलिसकर्मियों ने इस्तीफा दे दिया है। कुछ ने निजी कारणों से नौकरी छोड़ी तो कई ने दूसरे विभागों में चयनित होने पर नौकरी को अलविदा कहा है।
एक जनवरी 2025 से 17 जुलाई 2026 तक 35 लोग पुलिस की नौकरी छोड़ चुके हैं। दरोगा सचिन राठी ने कैबिनेट सचिवालय में डीएफओ पद पर चयन होने के कारण पुलिस की नौकरी से इस्तीफा दे दिया। फायरमैन शुभम देशवाल ने उच्च न्यायालय में कनिष्ठ सहायक के पद पर चयन होने के कारण, आरक्षी हिमांशु राज ने जीएसटी इंस्पेक्टर सीजीएल में चयनित होने पर, आरक्षी रवि कुमार ने रेलवे के टेक्नीशियन ग्रेड-3 के पद चयन होने के कारण पुलिस की नौकरी छोड़ दी।
आरक्षी अमर राणा ने पोस्टल असिस्टेंट के पद पर चयन होने के कारण, आरक्षी राजीव ने सीआईएसएफ में दरोगा के पद पर चयन होने के कारण, आरक्षी शिवानी ने मुख्य सेविका के पद पर चयन होने के कारण, आरक्षी संजू ने रेडियो संवर्ग में सहायक परिचालक के पद पर चयन होने के कारण आरक्षी हिमांशु वर्मा और फायरमैन ललित ने रेडियो संवर्ग के प्रधान परिचालक पद पर चयन होने के कारण इस्तीफा दिया।
आरक्षी सागर कुमार ने रेडियो कर्मशाला में चयन होने के कारण, आरक्षी मोनिका, साक्षी और शिवानी ने मुख्य सेविका के पद पर चयन होने के कारण इस्तीफा दिया। आरक्षी शैलेंद्र आत्रेय ने जूनियर असिस्टेंट पद पर चयन होने के कारण, आरक्षी जतिन तोमर ने सशस्त्र सीमा बल में उपनिरीक्षक पद पर चयन होने के कारण, आरक्षी शरद तोमर और आरक्षी जतिन राठी ने बीएसएफ में उप निरीक्षक पद पर चयन होने के कारण, आरक्षी प्राची सिरोही, आरक्षी सुमित आर्य, आरक्षी विक्रांत कुमार और आरक्षी तुषार बालियान ने सीआईएसएफ में उपनिरीक्षक पद पर चयन होने के कारण पुलिस की नौकरी से इस्तीफा दे दिया।
इन्होंने भी दिया इस्तीफा
आरक्षी शुभम अहलावत ने आईटीबीपी में उपनिरीक्षक पद पर चयन होने के कारण, आरक्षी बीनू ने रेलवे सुरक्षा बल में उपनिरीक्षक के पद पर चयन होने के कारण, उपनिरीक्षक प्रणव ने रेलवे में सहायक टंकक के पद पर चयन होने के कारण, आरक्षी प्रिया ने दिल्ली पुलिस में चयन होने के कारण, आरक्षी हर्ष ने दिल्ली पुलिस के जेल वार्डर पद पर चयन होने के कारण, आरक्षी हितेश ने पुलिस प्रधान परिचालक के पद पर चयन होने के कारण, आरक्षी गरिमा ने पुलिस प्रधान परिचालक (यांत्रिक) के पद पर चयन होने के कारण, उपनिरीक्षक योगेश प्रताप सिंह ने सहायक अध्यापक के पद पर चयन होने के कारण, आरक्षी उस्मान अली ने पुलिस में कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर चयन होने के कारण इस्तीफा दिया।
इन्होंने निजी कारणों से छोड़ दी पुलिस की नौकरी
आरक्षी दिव्या यादव को उनकी मां का स्वास्थ्य खराब होने के कारण नौकरी छोड़नी पड़ी। आरक्षी दक्ष को बीमारी के कारण इस्तीफा देना पड़ा। आरक्षी सोहित चौधरी को पारिवारिक कारणों से पुलिस की नौकरी छोड़नी पड़ी। आरक्षी अभिषेक को दौरे पड़ने के कारण इस्तीफा देना पड़ा।
एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि पुलिस विभाग अनुशासित बल है जो जनसेवा के लिए समर्पित नौजवानों को लुभाता है। कुछ पुलिसकर्मी नियमानुसार अनुमति लेकर दूसरी प्रतियोगी परीक्षाओं में भाग लेते हैं। इनमें से कुछ चयनित होकर अन्य विभागों या पदों पर तैनाती पाते हैं तो उन्हें वर्तमान नौकरी से त्यागपत्र देना पड़ता है। यह उनका व्यक्तिगत निर्णय है।