{"_id":"6ae199462ca1b28841077b57","slug":"sathrapur-waste-disposal-plant-will-become-operational-starting-today-in-bareilly-2026-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरेली: प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से मिली एनओसी, सथरापुर कूड़ा निस्तारण प्लांट आज से शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली: प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से मिली एनओसी, सथरापुर कूड़ा निस्तारण प्लांट आज से शुरू
Wed, 28 Oct 2026 12:12 PM IST
Mukesh Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: Mukesh Kumar
Updated Wed, 28 Oct 2026 12:12 PM IST
सार
बरेली के गांव सथरापुर में 27 करोड़ रुपये की लागत से बना कूड़ा निस्तारण प्लांट बुधवार को शुरू होगा। इसकी क्षमता 500 टन है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से इसके संचालन के लिए अनापत्ति प्रमाणपत्र मिल गया है।
विज्ञापन
नगर आयुक्त ने प्लांट का किया निरीक्षण (फाइल)
- फोटो : संवाद
विस्तार
बरेली में नगर निगम के सथरापुर स्थित 27 करोड़ रुपये की लागत से बने कूड़ा निस्तारण प्लांट का बुधवार को उद्घाटन किया जाएगा। 500 टन क्षमता वाला यह प्लांट पांच साल से चालू नहीं हो सका था। इसके संचालन के लिए प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से अनापत्ति प्रमाणपत्र मिल गया है।
विज्ञापन
जिला मुख्यालय से 17 किलोमीटर दूर सथरापुर गांव में 20 हेक्टेयर भूमि पर इस प्लांट का निर्माण वर्ष 2021 में पूरा हो गया था। एजेंसी का चयन न होने के कारण यह परियोजना पांच साल तक अटकी रही। जनवरी 2026 में दिल्ली की कंपनी पाथ्या को इसके संचालन की जिम्मेदारी सौंपी गई। कंपनी ने अपने खर्च पर मशीनें भी लगाई हैं। शहर से प्रतिदिन 450 टन से अधिक कूड़ा निकलता है। यह कूड़ा बाकरगंज में एकत्रित किया जा रहा है, जिससे तीन लाख टन से अधिक कूड़े का पहाड़ बन गया है। इससे आमजन को दुर्गंध और गंदगी जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
इस प्लांट के शुरू होने से शहर की सफाई व्यवस्था में सुधार आएगा। कूड़े के निस्तारण में तेजी आएगी। लंबे समय से जिस परियोजना का इंतजार था, वह अब शुरू होने जा रही है। मशीनों का ट्रायल पूरा हो चुका है। यह प्लांट शहर को कूड़े के पहाड़ से मुक्ति दिलाने में सहायक होगा।
विज्ञापन