फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Two accused arrested for vandalizing Ambedkar statue in Bareilly

बरेली: पुलिस को दो खाली गिलास से मिला सुराग, आंबेडकर की प्रतिमा तोड़ने के दो आरोपी गिरफ्तार

Wed, 02 Sep 2026 12:30 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बहेड़ी (बरेली)
संवाद न्यूज एजेंसी, बहेड़ी (बरेली) Published by: Mukesh Kumar Updated Wed, 02 Sep 2026 12:30 PM IST
सार

बहेड़ी के भिलैया गांव में डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों ने शराब के नशे में घटना को अंजाम दिया था। 

विज्ञापन
Two accused arrested for vandalizing Ambedkar statue in Bareilly
आरोपी युवक - फोटो : पुलिस मीडिया सेल

विस्तार

बरेली के बहेड़ी थाना क्षेत्र के गांव भिलैया में मंगलवार को शरारती तत्वों ने डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। प्रतिमा का दाहिना हाथ और चश्मा टूटा मिलने से गांव में तनाव फैल गया। सूचना पर पहुंचे पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने मामले की जांच की। इसके बाद अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। पुलिस ने जांच के बाद दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


गांव भिलैया में गांव के बाहर सड़क किनारे करीब तीन बीघा भूमि पर आंबेडकर पार्क बना है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मंगलवार सुबह जब ग्रामीण पार्क पहुंचे तो डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा का दाहिना हाथ और चश्मा टूटा देखा। यह देख ग्रामीण आक्रोशित हो गए। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस-प्रशासन की टीम पहुंची। एहतियातन गांव में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने के आरोप में अज्ञात लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन


शराब के नशे में तोड़ी थीं प्रतिमा 
एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि घटनास्थल पर मिले दो खाली गिलास और एक पानी की बोतल पुलिस के लिए सुराग बने। पुलिस ने गिलास बेचने वाले दुकानदारों से पूछताछ कर गौरव और सरजीत उर्फ रिंकू को पकड़ा। पूछताछ में दोनों ने शराब के नशे में तोड़फोड़ और प्रतिमा क्षतिग्रस्त करना स्वीकार किया। बताया कि उन्होंने पार्क में लगी लाइट, नल और फ्रीजर को भी क्षतिग्रस्त किया था। सोलर पैनल की बैटरियां चोरी कीं, जो बरामद की गई हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed