{"_id":"6aeb9d80c658860e54001d06","slug":"inter-school-sports-competitions-to-be-held-alongside-the-basti-marathon-basti-news-c-207-1-bst1005-171086-2026-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: बस्ती मैराथन के साथ होंगी अंतरविद्यालयी खेल प्रतियोगिताएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: बस्ती मैराथन के साथ होंगी अंतरविद्यालयी खेल प्रतियोगिताएं
विज्ञापन
बस्ती खेल संगम के आयोजन को लेकर जानकारी देते पदाधिकारी स्रोत स्वयं
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। जनपद में खेल संस्कृति को बढ़ावा और विद्यार्थियों को प्रतिभा प्रदर्शन का अवसर देने के उद्देश्य से नेशनल एसोसिएशन ऑफ यूथ की ओर से 26 से 29 नवंबर तक ‘बस्ती खेल संगम 2026’ एवं ‘15वां बस्ती मैराथन 2026’ आयोजित किया जाएगा। बुधवार को प्रेसवार्ता में संस्था के पदाधिकारियों ने आयोजन के बारे में बताया। इस बार मैराथन के साथ तीन दिवसीय अंतरविद्यालयी खेल प्रतियोगिताएं भी होंगी। खास बात यह है कि सभी प्रतियोगिताओं में पंजीकरण और प्रवेश पूरी तरह निशुल्क रहेगा।
पदाधिकारियों ने बताया कि बस्ती मैराथन के 15वें वर्ष को यादगार बनाने के लिए ‘बस्ती खेल संगम’ की शुरुआत की जा रही है। इसमें विभिन्न विद्यालयों की टीमें प्रतिभाग करेंगी। अमर शहीद सत्यवान सिंह स्टेडियम में बैडमिंटन, कबड्डी, फुटबॉल और वॉलीबॉल सहित विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी है। 26 नवंबर को उद्घाटन समारोह होगा। 26, 27 और 28 नवंबर को लगातार तीन दिनों तक खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। वहीं, 29 नवंबर को 15वां बस्ती मैराथन होगा।
इसी दिन खेल संगम का समापन और पुरस्कार वितरण समारोह भी आयोजित किया जाएगा। विजेता खिलाड़ियों एवं टीमों को सम्मानित किया जाएगा। अध्यक्ष भावेश पांडेय ने बताया कि आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों में खेल भावना, अनुशासन और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करना है। निशुल्क प्रतिभाग की व्यवस्था से अधिक से अधिक युवाओं और विद्यार्थियों को खेलों से जुड़ने का अवसर मिलेगा।