Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Notice issued to DC V.B.G. Ramji for falling short of targets; explanations also sought from 14 BDOs.

Basti News: लक्ष्य से पिछड़े तो डीसी वीबी जी राम जी को नोटिस, 14 बीडीओ से भी जवाब तलब

Fri, 06 Nov 2026 02:15 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
Notice issued to DC V.B.G. Ramji for falling short of targets; explanations also sought from 14 BDOs.
बस्ती। वीबी-जी रामजी योजना के तहत लक्ष्य के मुताबिक रोजगार सृजन में पिछड़ने पर शासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। अक्तूबर तक मानव दिवस सृजन की खराब प्रगति पर उपायुक्त (डीसी) को नोटिस जारी किया गया है। लक्ष्य के मुकाबले कम काम होने और सैकड़ों ग्राम पंचायतों में कार्य शुरू नहीं होने पर डीसी ने संबंधित बीडीओ से जवाब तलब किया है।
विज्ञापन

अक्तूबर तक की समीक्षा में जिले के सभी ब्लॉकों की स्थिति संतोषजनक नहीं मिली। शासन ने जुलाई 2026 से मार्च 2027 तक निर्धारित मानव दिवस के लक्ष्य के सापेक्ष शत-प्रतिशत रोजगार सृजन कराने का निर्देश दिया था। इसके बावजूद कई विकास खंडों में लक्ष्य की 50 प्रतिशत उपलब्धि भी हासिल नहीं हो सकी। इससे जिले की समग्र प्रगति और रैंकिंग प्रभावित होने की आशंका जताई गई है।
विज्ञापन

ब्लॉकवार आंकड़ों पर गौर करें तो विक्रमजोत में लक्ष्य के सापेक्ष 43 प्रतिशत मानव दिवस का सृजन हुआ, जबकि 42 ग्राम पंचायतों में काम शुरू नहीं हुआ। सांऊघाट में महज 10 प्रतिशत लक्ष्य पूरा हुआ और 53 ग्राम पंचायतों में काम नहीं हुआ। सल्टौआ गोपालपुर में 12 प्रतिशत लक्ष्य हासिल हुआ, जबकि 41 ग्राम पंचायतों में काम नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

सदर में 15 प्रतिशत प्रगति के बावजूद 92 ग्राम पंचायतों में काम शुरू नहीं हो सका। परसरामपुर में 35 प्रतिशत लक्ष्य पूरा हुआ, लेकिन 56 ग्राम पंचायतें काम शुरू करने में पीछे रहीं।
इसी तरह रुधौली में 31 प्रतिशत लक्ष्य के सापेक्ष 42, रामनगर में 19 प्रतिशत के सापेक्ष 35, गौर में 20 प्रतिशत के सापेक्ष 57, दुबौलिया में 20 प्रतिशत के सापेक्ष 28, बनकटी में 31 प्रतिशत के सापेक्ष 35, हर्रैया में 37 प्रतिशत के सापेक्ष 43, कुदरहा में 34 प्रतिशत के सापेक्ष 29, कप्तानगंज में 34 प्रतिशत के सापेक्ष 28 और बहादुरपुर में 29 प्रतिशत लक्ष्य के सापेक्ष 22 ग्राम पंचायतों में काम नहीं हुआ।

डीसी वीबीजीरामजी संजय शर्मा ने सभी 14 बीडीओ को नोटिस जारी कर कम प्रगति का कारण पूछा है। उनका कहना है कि दो दिन की बारिश के दौरान पहले से जनरेट मस्टररोल पर अधिकांश स्थानों पर काम नहीं हो सका। इससे लक्ष्य प्रभावित हुआ। सभी बीडीओ को आगे प्रगति बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। हालांकि, एक से 20 नवंबर तक योजना के तहत काम बंद रहने के कारण अब 20 नवंबर के बाद ही कार्य शुरू हो सकेगा। ऐसे में निर्धारित लक्ष्य हासिल करना चुनौतीपूर्ण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed