सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   The miscreants set fire to three kiosks, anger among the shopkeepers

Basti News: दबंगों ने तीन गुमटियाें में लगाई आग, दुकानदारों में आक्रोश

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
The miscreants set fire to three kiosks, anger among the shopkeepers
लालगंज क्षेत्र में आग लगने से जलीं तीन गुमटियां। संवाद
विज्ञापन
लालगंज। थाना क्षेत्र के कुआनो नदी के पुल पर मंगलवार की रात करीब तीन बजे दबंगों ने तीन गुमटियों को फूंक दी। इससे गुमटी सहित उसमें रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। बुधवार को गुमटियां जलाने नाराज दुकानदारों ने आधे घंटे तक कुदरहा-लालगंज मार्ग जाम रखा।
Trending Videos

जानकारी के अनुसार, लालगंज कस्बा निवासी गंगा राम कसौधन उर्फ गंगू, शिवा अग्रहरि व अमित कुमार चौरसिया की पुल के पास गुमटी है। मंगलवार की रात दुकान बंद कर तीनों अपने घर चले गए। सुबह टहलने निकले लोगों के देखा तीनों गुमटी जलकर खाक हो गई थी। इसकी जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी विनय पाठक मय फोर्स मौके पर पहुंच कर दुकानदारों से तहरीर लेकर नामजद आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि तीन मार्च को होलिका दहन के दिन तीन गुमटियों में आग लगा दी गई थीं। इस मामले के मुख्य आरोपी को लालगंज पुलिस 17 मार्च को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोप है कि मुख्य आरोपी के जेल जाने से खफा हुए आरोपी के साथियों ने आगजनी की घटना को अंजाम दिया है इस संबंध में थाना प्रभारी लालगंज विनय पाठक ने बताया कि पीड़ित के तहरीर पर नामजद आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। उनकी धरपकड़ के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed