फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Do not share confidential information with strangers: ASP

अनजान लोगों से साझा न करें गोपनीय जानकारी : एएसपी

Sun, 19 Jul 2026 02:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
Do not share confidential information with strangers: ASP
ग्रामीण कुटा क्रेडिट एक्सेस इंडिया फाउंडेशन (सीएआईएफ) की ओर से शनिवार को नई बाजार के आनंद लाॅन में सामाजिक-आर्थिक विकास एवं वित्तीय साक्षरता कार्यशाला का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि एएसपी शुभम अग्रवाल ने लोगों को साइबर अपराध का पाठ पढ़ाया और इससे बचाव के मंत्र दिए।
विज्ञापन

कहा कि किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ बैंक खाता, एटीएम, ओटीपी, सीवीवी या अन्य गोपनीय जानकारी साझा न करें। किसी भी संदिग्ध फोन कॉल, लिंक या ऑनलाइन लेनदेन से सतर्क रहें। साइबर ठगी होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन 1930 या नजदीकी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराएं। उन्होंने डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने और अफवाहों व फर्जी संदेशों से बचने की अपील की। कार्यशाला का उद्देश्य ग्रामीण समुदाय को जिम्मेदारी से ऋण लेने, डिजिटल धोखाधड़ी से बचाव, वित्तीय प्रबंधन एवं पूर्ण आर्थिक सशक्तिकरण के प्रति जागरूक करना है। सीएआईएफ के डिविजनल मैनेजर अमित प्रताप सिंह ने वित्तीय साक्षरता एवं अभियान के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। एरिया मैनेजर गौरव कुमार राय ने ग्रामीण परिवारों में वित्तीय शिक्षा के महत्व पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed