{"_id":"6a5be3df82161ecb99021068","slug":"security-at-pm-shri-schools-to-be-enhanced-guards-to-be-deployed-and-cctv-installed-bhadohi-news-c-191-1-svns1015-145957-2026-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: पीएम श्री स्कूलों की सुरक्षा बढ़ेगी तैनात होंगे गार्ड, लगेगा सीसीटीवी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: पीएम श्री स्कूलों की सुरक्षा बढ़ेगी तैनात होंगे गार्ड, लगेगा सीसीटीवी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में पीएम श्री परिषदीय विद्यालयों की सुरक्षा चाक चौबंद की जाएगी। इन स्कूलों में सुरक्षा गार्ड की तैनाती संग सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे।
प्रांतीय रक्षक दल के जवानों के मानदेय के लिए 54 लाख बजट भी स्वीकृत हो गया है। 15 अगस्त तक स्कूलों में व्यवस्थाएं पूरी कर ली जाएगी।
जिले में प्राथमिक विद्यालय चककलूटी समेत 11 को पीएम श्री के रूप में चयनित किया गया है। केंद्र सरकार की तरफ से इन विद्यालयों के लिए विशेष अनुदान मिलता है। विद्यालयों में खेल समेत अन्य सुविधाएं पहले से ही मुहैया कराई जा चुकी है। अभी तक सबसे बड़ी समस्या स्कूलों में होने वाली चोरी थी।
इसके अलावा आपात स्थिति में उत्पन्न होने वाली समस्याओं से निजात दिलाने के लिए प्रत्येक विद्यालय में तीन के हिसाब से कुल 33 सुरक्षा गार्ड तैनात किए जाएंगे। डीसी निर्माण कुलदीप चौरसिया ने बताया कि सुरक्षा गार्ड में पीआरडी के जवान तैनात होंगे।
उनको प्रति माह 15 हजार मानदेय दिया जाएगा। शासन से मानदेय के लिए 54 लाख बजट स्वीकृत किया गया है। सीसीटीवी कैमरा परियोजना कार्यालय की ओर से ही लगाया जाएगा। विद्यालयों में ही सुरक्षा गार्ड तैनात किए जाते थे। संवाद