फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Success achieved through discipline: 15 promising students clear NEET.

Bhadohi News: अनुशासन के बल पर मिली सफलता, 15 होनहारों ने नीट पास की

Sun, 19 Jul 2026 02:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
Success achieved through discipline: 15 promising students clear NEET.
आराध्या दूबे। स्रोत- स्वयं - फोटो : Samvad
जिले में कुल 15 छात्रों ने नीट में सफलता अर्जित की है। सफल विद्यार्थियों ने कहा कि अनुशासन के बल पर नीट में सफलता मिली है।
विज्ञापन

छतमी स्थित ओम पब्लिक स्कूल में 12वीं करने वाली छात्रा आराध्या दूबे ने ऑल इंडिया रैंक 5316 हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। इसी तरह महाराजगंज के मनोज कुमार दूबे की पुत्री आराध्या को 619 अंक मिले हैं। परिणाम जारी होने के बाद से ही आराध्या के घर और उसके विद्यालय में इसकी खुशी मनाई जा रही है।
इसी तरह सुरियावां ब्लॉक के महुआपुर के जनकपुर निवासी बृजराज यादव के पुत्र अभिषेक यादव ने 598 अंक प्राप्त कर आल इंडिया रैंकिंग 10486 प्राप्त की। इन्होंने अभिषेक ने 10वीं पीस कॉटेज स्कूल और 12वीं वुडवर्ड पब्लिक स्कूल से की थी। इनके पिता मेडिकल स्टोर संचालक है।
विज्ञापन

ऊंज क्षेत्र के चौरा कला प्रधान सुखराज यादव के पुत्र सुनील कुमार यादव ने आल इंडिया 16548 रैंक के साथ नीट-2026 पास कर क्षेत्र में मेधा का लोहा मनवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिता सुनील ने बताया कि दूसरे प्रयास में बेटे का सपना पूरा हो सका है। वहीं टेंडर हर्ट्स इंग्लिश स्कूल की दो बालिकाओं रेहल अंसारी और शिवांगी मौर्या ने नीट में सफलता का परचम लहराया है।

विद्यालय की प्रबंधक कीर्तन कोकीला ने बताया कि बेटियों ने बिना कोचिंग के सफलता प्राप्त की है। मध्यम वर्गीय परिवार की रेहल की ऑल इंडिया रैंकिंग जहां 26698 रैंक व शिवांगी के रैंकिंग 42000 रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed