फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Sub-inspector in Bhadohi sent to police lines for turning away victim from police station

UP: वीडियो बनाने वाली हो, तुम्हारे साथ ऐसा ही होगा... बोलने वाला दरोगा लाइन हाजिर, आरोपी के खिलाफ एफआईआर

Tue, 11 Aug 2026 10:01 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Tue, 11 Aug 2026 10:01 AM IST
सार

भदोही जिले में युवती से एक युवक छेड़खानी करता है। जिसकी शिकायत लेकर पीड़िता थाने पहुंची। उसका आरोप है कि थाने से उसे भगा दिया गया। वहां दरोगा द्वारा उसे कहा गया कि तुम्हारे साथ ऐसा ही होगा। इसका वीडियो वायरल होने पर दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया गया और छेड़खानी करने वाले युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई। 

विज्ञापन
Sub-inspector in Bhadohi sent to police lines for turning away victim from police station
UP police - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Bhadohi News: जिले की कोतवाली के एक गांव निवासी युवती से छेड़खानी के मामले में पुलिस ने सोमवार को आरोपी युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। आरोप है कि युवती से एक युवक छेड़खानी करता है। जिसकी शिकायत लेकर युवती अपनी मां के साथ कोतवाली पहुंची तो वहां पुलिस द्वारा उसे वीडियो बनाने वाली लड़की बताकर भगा दिया गया। मामले का वीडियो जब सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई। वहीं संबंधित दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया गया है। 

विज्ञापन


कोतवाली के एक गांव निवासी युवती ने आरोप लगाया कि संदीप यादव उसके साथ अक्सर छेड़खानी करता है। आरोप है कि इस मामले में जब वह अपनी मां के साथ कोतवाली में शिकायत करने गई तो वहां थाने पर मौजूद दरोगा द्वारा उनकी बात नहीं सुनी गई और कहा गया कि वीडियो बनाती हो तो तुम्हारे साथ ऐसा ही होगा।
विज्ञापन


इस मामले का वीडियो पीड़िता द्वारा सोशल मीडिया पर जारी किया गया। जिसके बाद पुलिस की नींद खुली और मामले में आरोपी संदीप यादव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी गई। पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। वहीं जिस दरोगा पर आरोप लगाया गया है। उन्हें लाइन हाजिर कर उनके खिलाफ जांच कराई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed