विधानसभा चुनाव 2022: बढ़ापुर में त्रिकोणीय माना जा रहा मुकाबला, बिजनौर की इस सीट पर मुस्लिम और दलित मतदातओं ने बिगाड़ा गणित
चुनावी पंडित बढ़ापुर सीट पर भाजपा, बसपा और गठबंधन प्रत्याशी के बीच ही त्रिकोणीय मुकाबला मान रहे हैं। चाय की दुकानों व चौपालों पर बैठकर चुनाव में कौन प्रत्याशी विजयी होगा इसका कयास लगाने में लगे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विधानसभा चुनाव के नतीजे आने में अभी वक्त है, लेकिन हार जीत की अटकलों का दौर चल रहा है। सभी उम्मीदवार अपनी-अपनी जीत का दावा कर रहे हैं। हार जीत की तस्वीर मतगणना के बाद ही साफ हो पाएगी। हालांकि बिजनौर में बढ़ापुर विधानसभा में मुस्लिम और दलितों का बिखराव ही प्रत्याशियों की हार जीत तय करेगा। मुस्लिमों पर बसपा और सपा दोनों ही पार्टियां दावा कर रही हैं, जबकि भाजपा भी दलित मतों में सेंधमारी करने की बात कह रही है।
दस मार्च को मतगणना होगी। इससे पहले चाय की दुकानों, नुक्कड़ चौराहों और चौपालों पर हार जीत हर रोज तय हो रही है। जनता से लेकर समर्थक भी रुझानों और आंकड़ों में उलझे हुए हैं। अफजलगढ़ के मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र निवासी इकबाल, सलाउद्दीन, वकील तथा इरशाद आदि का कहना है कि नगर में करीब 22 हजार वोटर हैं जिनमें से करीब 14 मतदाताओं ने वोट डाले तथा करीब 10 हजार मतदाताओं के गठबंधन की ओर जाने की संभावना है।
वहीं, बसपा समर्थकों का कहना है कि हाथी ने भी यहां जमकर दौड़ लगाई तथा तीन हजार से अधिक मतदाता हाथी पर सवार हुए। जबकि भाजपाई भी लगभग चार से अधिक मतदाताओं द्वारा कमल के फूल का बटन दबाने की बात कर रहे हैं। यहां दलित और पिछड़े वर्ग के मतदाताओं का रुझान मिलाजुला रहा। इसके अलावा मुस्लिम बाहुल्य न्याय पंचायत हिदायतपुर के तहत सपा को करीब 70 तथा दलितों सहित 40 प्रतिशत से अधिक मत बसपा मिलने की चर्चा है। भाजपा को भी पिछड़ी जातियों सहित भारी संख्या में हिंदू मत मिलने की बात कही जा रही है।
यह भी पढ़ें : सीएए हिंसा : 51 आरोपियों को मिला था 28 लाख की वसूली का नोटिस, पांच लोगों की गोली लगने से हुई थी मौत
त्रिकोणीय माना जा रहा मुकाबला
चुनावी पंडित बढ़ापुर सीट पर भाजपा, बसपा और गठबंधन प्रत्याशी के बीच ही त्रिकोणीय मुकाबला मान रहे हैं। चाय की दुकानों व चौपालों पर बैठकर चुनाव में कौन प्रत्याशी विजयी होगा इसका कयास लगाने में लगे है। चुनाव में मतदाताओं का गुपचुप मतदान और बाद में चुप्पी साध लेने से प्रत्याशियों की स्पष्ट स्थिति का आकलन कर पाना जनता के लिए कठिन हो रहा है।
बढ़ापुर में बूथ संख्या 189 मोहल्ला पठानान व बूथ संख्या 190 मोहल्ला झोजियान के दोनों बूथों पर करीब 62 प्रतिशत मतदान हुआ है। मुस्लिम बाहुल्य इन दोनों बूथों पर मुख्य मुकाबला सपा व बसपा प्रत्याशी के बीच होने की चर्चाएं हैं। जबकि बहुसंख्यक वर्ग के अधिकांश मतों के साथ ही भाजपा को कस्बे व ग्रामीण क्षेत्र से दलित वर्ग से भी वोट मिलने की चर्चाएं हैं।
सपा को मिलेंगे 95 हजार वोट: कपिल कुमार
सपा प्रत्याशी कपिल कुमार सपा को करीब 95 हजार मत मिलने का दावा कर रहे हैं। करीब दो तिहाई मुस्लिम तथा दलित सिख व अन्य पिछड़ी जातियों के एक तिहाई मत मिलने का हवाला देते हुए वह जीत को लेकर पूरी तरह आश्वस्त है।
बसपा को मिलेंगे 97 हजार वोट : मोहम्मद गाजी
बसपा प्रत्याशी मोहम्मद गाजी भी 95 से 97 हजार वोट मिलने का दावा कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि करीब 42 प्रतिशत वोट उन्हें मुस्लिम समाज तथा शेष वोट उन्होंने दलित सिख व अन्य पिछड़ी जातियों के द्वारा मत मिलने का हवाला देते हुए वह जीत को लेकर पूरी तरह आश्वस्त है। उन्होंने अपना मुकाबला सीधा भाजपा से माना है।
जीत हमारी ही होगी : सुशांत सिंह
भाजपा प्रत्याशी सुशांत सिंह ने कहा कि हम चुनाव जीत रहे हैं। हमें सर्वसमाज का वोट मिला है। काफी संख्या में दलित वोट भी मिलने की सूचनाएं क्षेत्र से मिल रही है। अलग-अलग तो नहीं बता पाएंगे, लेकिन हां कुल वोट की बात करें तो हमें करीब एक लाख वोट मिलने की उम्मीद है।