फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor: Two Killed as Scorpio Hits Scooter on National Highway

Bijnor: स्कॉर्पियो की टक्कर से दो की मौत, हाईवे पर मचा कोहराम, सड़क पार करना पड़ा भारी

Wed, 08 Jul 2026 12:46 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 08 Jul 2026 12:46 PM IST
सार

बिजनौर के नगीना में हरिद्वार-काशीपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्कॉर्पियो की टक्कर से स्कूटी सवार दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने वाहन कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Bijnor: Two Killed as Scorpio Hits Scooter on National Highway
अस्पताल में मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिजनौर के नगीना क्षेत्र में हरिद्वार-काशीपुर राष्ट्रीय राजमार्ग फोरलेन पर बुधवार सुबह हुए भीषण सड़क हादसे में स्कूटी सवार दो लोगों की मौत हो गई। दोनों सड़क पार कर रहे थे, तभी तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

विज्ञापन

सड़क पार करते समय हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार धामपुर के साकेत विहार कॉलोनी निवासी विजयपाल सिंह (68) और महावीर सिंह चौहान (67) बुधवार सुबह स्कूटी से ग्राम सराय पुरैनी से वापस धामपुर लौट रहे थे। सुबह करीब 10:30 बजे राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क पार करते समय धामपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उनकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी।

विज्ञापन

अस्पताल में चिकित्सकों ने किया मृत घोषित
टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को एंबुलेंस से नगीना के सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों वाहन क्षतिग्रस्त, पुलिस जांच में जुटी
हादसे में स्कॉर्पियो और स्कूटी दोनों बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। पुलिस ने स्कॉर्पियो को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। दुर्घटना के कारणों की भी जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed