फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Election 2022: Take this cost and car, spoil the equation of the other, candidates are trying every trick to win in the election

Election 2022 : ये लो खर्चा-गाड़ी, बिगाड़ दो दूसरे का समीकरण, चुनाव में जीत के लिए हर पैंतरा आजमा रहे प्रत्याशी

Wed, 02 Feb 2022 12:43 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 02 Feb 2022 12:43 PM IST
सार

चुनावी आंकड़ेबाजी में उलझे रहने वाले जानकार बताते हैं कि एक उम्मीदवार को सिर्फ इसलिए सपोर्ट किया जा रहा है कि जिससे वह अभी तक मजबूत बने हुए प्रत्याशी के वोटों में सेंध लगा सके।

विज्ञापन
Election 2022: Take  this cost and car, spoil the equation of the other, candidates are trying every trick to win in the election
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खर्च भी लो, घूमने के लिए गाड़ी भी लो और बिगाड़ दो मजबूत उम्मीदवार का खेल। जी हां, बिजनौर जिले की एक विधानसभा में ऐसा दांव भी खेला जा रहा है। एक उम्मीदवार अपनी जीत की राह कमजोर दल का सियासी कद बढ़ाकर बनाने में लगे हैं, जिससे दूसरे के मजबूत वोटरों में सेंधमारी कराई जा सके।

विज्ञापन


सियासी दांव पेंच भी बड़े अजीब होते हैं, इसमें खुद को मजबूत बनाने के लिए दूसरे को कमजोर भी कर दिया जाता है। एक विधानसभा सीट में भी कुछ ऐसा ही हो रहा है। बताया जा रहा है कि तमाम प्रयासों के बाद भी जब खुद की लाइन बड़ी होती दिखाई नहीं दी तो फिर दूसरे की लाइन छोटी करने की चाल चली गई।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें : यूपी चुनाव 2022 : 2017 के चुनाव में नोटा से हारे थे 17 प्रत्याशी, 2844 मतदाताओं को नहीं पसंद आया था कोई उम्मीदवार
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी तक सूबे में बेहद कमजोर पार्टी के उम्मीदवार के चुनाव में तेजी लाने के लिए जतन किए गए हैं। चुनावी आंकड़ेबाजी में उलझे रहने वाले जानकार बताते हैं कि एक उम्मीदवार को सिर्फ इसलिए सपोर्ट किया जा रहा है कि जिससे वह अभी तक मजबूत बने हुए प्रत्याशी के वोटों में सेंध लगा सके।


खर्च और गाड़ी लेने वाला उम्मीदवार अगर दस हजार वोटों पाने में भी सफल हो गया तो मजबूत प्रत्याशी के इतने ही कम हो जाएंगे, जिससे दूसरे नंबर पर रहने वाली पार्टी के उम्मीदवार की जीत की राह आसान होगी।

इस विधानसभा सीट पर दूसरे नंबर की पार्टी जिले की दूसरी विधानसभाओं में तो बेहतर प्रदर्शन करती है लेकिन, यहीं पर आकर चुनाव नहीं जीत पाती। दो दशक का सूखा खत्म करने के लिए जुगत लगाई जा रही है। बताया जा रहा है कि खर्च और गाड़ी लेने वाले उम्मीदवार ने अपना चुनाव प्रचार भी तेज कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed