{"_id":"6a948467b3916417b30c6069","slug":"permission-granted-to-cut-2600-trees-for-bypass-construction-bijnor-news-c-27-1-smrt1025-188849-2026-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: बाईपास निर्माण के लिए 2600 पेड़ काटने की अनुमति मिली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: बाईपास निर्माण के लिए 2600 पेड़ काटने की अनुमति मिली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धामपुर। धामुपर-मुरादाबाद मार्ग को हरिद्वार-काशीपुर नेशनल हाईवे से जोड़ने के लिए धामपुर में बाईपास का निर्माण होना है। नौ किमी लंबी इस सड़क के निर्माण में करीब 50 करोड़ रुपये की लागत आएगी। बाईपास निर्माण के लिए 2600 पेड़ भी काटे जाएंगे, जिसकी अनुमति मिल चुकी है।
लोक निर्माण विभाग के जेई अवनीश कुमार वर्मा ने बताया कि धामपुर- मुरादाबाद रोड पर गोरा बादल चौकी के पास से पोषक नहर के किनारे लगभग नौ किलोमीटर लंबी लोक निर्माण विभाग की सड़क का निर्माण किया जाएगा। इस मार्ग के बन जाने के बाद क्षेत्र के लोगों को काफी लाभ मिलेगा। शहर के भीतर लगने वाले जाम से लोगों को निजात मिलेगी। उन्होंने बताया कि सारी प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। पेड़ों के कटान के लिए वन विभाग के अधिकारियों की अनुमति प्राप्त हो गई है।
उन्होंने बताया कि इस मार्ग पर करीब 2600 छोटे-बड़े पेड़ खड़े हैं। लेकिन फिलहाल बारिश हो रही है। जैसे ही बारिश रुकेगी, पेड़ों का कटान कर सड़क के निर्माण का कार्य चालू कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह मार्ग सरकड़ा गांव के पास से शुरू होकर रिंग आकार में राजपूताना चोपले के पास फोरलेन से जाकर मिलेगा, जिसकी वजह से मुरादाबाद को जाने वाले बड़े वाहनों के आवागमन को बड़ी आसानी होगी। लोडेड वाहनों को शहर के भीतर से नहीं गुजरना पड़ेगा।