{"_id":"6214fc5bb8e69f6488080b75","slug":"up-chunav-2022-sp-leaders-fear-of-evm-disturbances-in-bijnor-demand-for-installation-of-jammers-cctv-cameras","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Chunav 2022: सपा नेताओं को सता रहा ईवीएम में गड़बड़ी का डर, जैमर और सीसीटीवी कैमरे लगवाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Chunav 2022: सपा नेताओं को सता रहा ईवीएम में गड़बड़ी का डर, जैमर और सीसीटीवी कैमरे लगवाने की मांग
Tue, 22 Feb 2022 08:38 PM IST
कपिल kapil
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Published by: कपिल kapil
Updated Tue, 22 Feb 2022 08:38 PM IST
सार
ईवीएम में गड़बड़ी होने का डर सपा-रालोद कार्यकर्ताओं को सताने लगा है। सपा कार्यकर्ताओं ने जैमर और स्ट्रांग रूम में सीसीटीवी कैमरे में लगवाने की मांग की है।
विज्ञापन
ईवीएम।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सपा-रालोद गठबंधन प्रत्याशियों एवं समर्थकों को ईवीएम में गड़बड़ी होने का डर सता रहा है। इन्होंने जैमर और स्ट्रांग रूम में सीसीटीवी लगवाने की मांग की है। सीसीटीवी की स्क्रीन गेट के बाहर लगाए जाने की मांग भी रखी है। वहीं 24 घंटे बारी-बारी वेयरहाउस के बाहर पहरा भी दे रहे हैं। गेट के सामने ही इनका टैंट लगा हुआ है।
विज्ञापन
मंगलवार को सपा के जिला कार्यालय प्रभारी अखलाक पप्पू की ओर से डीएम को एक पत्र दिया गया। जिसमें कहा गया कि जिन स्थानों पर ईवीएम और वीवी पैट मशीनें रखी गईं हैं, उनके चारों ओर उच्च क्षमता के सीसीटीवी लगवाएं जाएं। इन कैमरों को उम्मीदवारों या उनके एजेंट के मोबाइल नंबर से कनेक्ट किया जाए।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: UP Chunav 2022: पहले चरण की 58 सीटों का मूड, मुस्लिमों में सबसे कम, दलितों में हुआ ज्यादा बिखराव, पढ़िए पूरा समीकरण
विज्ञापन
वहीं स्ट्रांग रूम के कैमरों का डिस्पले मुख्य गेट के बाहर बड़ी स्क्रीन पर किया जाए। इसके अलावा जैमर लगवाने की मांग भी उठाई। जिससे इंटरनेट अवरोध हो सके।
यह भी पढ़ें: ट्विटर वार : चौधरी जयंत ने लिखा- आशीष मिश्र की जमानत से योगी जी इतने खुश क्यों?
बता दें कि गठबंधन और सपा के उम्मीदवारों के प्रतिनिधि मतदान के दिन के बाद से ही वेयरहाउस की निगरानी कर रहे हैं। हालांकि वेयरहाउस में पुलिस फोर्स के त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में ईवीएम रखी हुई है, इसके बाद भी सपा-रालोद गठबंधन के कार्यकर्ता गेट के बाहर टेंट में बैठे रहते हैं।