फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   UP: Government reached the village of Boxa tribe, got benefits of schemes

UP: बोक्सा जनजाति के गांव में पहुंची सरकार, मिला योजनाओं का लाभ, PM मोदी के वर्चुअल संवाद से रूबरू हुए 800 लोग

Tue, 16 Jan 2024 12:30 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 16 Jan 2024 12:30 AM IST
सार

 केंद्रीय राज्य मंत्री, प्रभारी मंत्री समेत अन्य जनप्रतिनिधियों और अफसरों का अमला गांव में रहा मौजूद

विज्ञापन

विस्तार

बिजनौर में बोक्सा जनजाति के गांव बावन सराय में केंद्रीय मंत्री से लेकर विधायक और अफसरों का अमला मौजूद रहा। यहां आयोजित कार्यक्रम में करीब आठ सौ लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वर्चुअल संवाद सुना। हालांकि पीएम मोदी से लाइव संवाद करने का मौका किसी भी गांव वाले को नहीं मिल सका। पीएम मोदी के लाइव संबोधन के बाद केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर बोले कि आजाद भारत में देश को नरेंद्र मोदी के रूप में पहले ऐसे प्रधानमंत्री मिले हैं जो कि प्रधान सेवक के रूप में कार्य कर रहे हैं।

विज्ञापन


सोमवार की दोपहर क्षेत्र के ग्राम बावन सराय के राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय में कार्यक्रम हुआ। प्रधानमंत्री के संबोधन का लाइव प्रसारण देखने के लिए स्क्रीन लगी थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कार्यक्रम में उपस्थित जनपद बिजनौर में रहने वाले बोक्सा जाति के 800 लोगों सहित देश भर के जनजाति समाज के लोगों से सीधा संवाद किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि जिसका कोई नहीं उसके लिए मोदी खड़ा है।
विज्ञापन


 

प्रभारी मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नजर से कोई नहीं छूटता है। तभी आज नगीना तहसील के इतने से छोटे गांव में इतना बड़ा आयोजन हो रहा है। कार्यक्रम के शुभारंभ में महिलाओं ने स्वागत गीत व घूंघट नृत्य प्रस्तुत किया।

आंगनबाड़ी केंद्र और योजनाओं के लाभ की दी सौगात
प्रधानमंत्री के संबोधन के बाद केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर व प्रभारी मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने आंगनबाड़ी केंद्र, पुस्तकालय एवं कंप्यूटर प्रयोगशाला का फीता काटकर उद्घाटन किया। लाभार्थियों को योजनाओं के लाभ के प्रमाण पत्र भी वितरित किए। अतिथियों ने कार्यक्रम के प्रांगण में लगे सरकारी योजनाओं के स्टॉल व नगीना वुड क्राफ्ट के स्टॉल पर जाकर भी उनका अवलोकन किया। कार्यक्रम का संचालन परियोजना अधिकारी ज्ञानेश्वर तिवारी ने किया। 

बावन सराय के लोगों को नहीं मिला पीएम मोदी से संवाद का मौका
पीएम मोदी ने अलग-अलग प्रदेशों के पांच लाभार्थियों से सीधा संवाद भी किया। बावन सराय में भी प्रशासन ने सीधा संवाद के लिए कई लाभार्थियों को तैयार कर रखा था, लेकिन उन्हें मौका नहीं मिल पाया। स्क्रीन पर ही प्रधानमंत्री के सीधे संवाद कार्यक्रम को देख रहे लोग व खुद प्रधानमंत्री उस समय अपनी हंसी नहीं रोक पाए जब वह मध्य प्रदेश के शिवपुरी से एक लाभार्थी ललिता से वार्ता कर रहे थे। प्रधानमंत्री ने जब ललिता से अपने बारे में बताने के लिए कहा तो ललिता ने बिना थमे अपने बारे में काफी देर तक बताया तो सभी की हंसी छूट गई। प्रधानमंत्री को यह कहना पड़ा कि आप तो इतना अच्छा बिना रुके व बिना पढ़े बोल लेती हैं, इतना तो पढ़कर भी अच्छे-अच्छे नेता नहीं बोल पाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed