{"_id":"68c71208d770eaa4bf0cc8ea","slug":"crime-news-in-district-badaun-news-c-123-1-sbly1018-146973-2025-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: प्रतिबंधित पशु के अवशेष कुएं में फेंके, अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: प्रतिबंधित पशु के अवशेष कुएं में फेंके, अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Mon, 15 Sep 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन

गौकशी कर अवशेष मिलने की सूचना पर पहुंची पुलिस व हिन्दूसंगठन के लोग। संवाद
विज्ञापन
सहसवान। सहसवान कोतवाली क्षेत्र के गांव अनंदीपुर के जंगल में तस्करों ने प्रतिबंधित पशु के अवशेष कुएं में डाले।
रविवार सुबह ग्रामीणों ने कुएं में प्रतिबंधित पशु के अवशेष देखे। सूचना के बाद विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल कार्यकर्ता और पशु प्रेमी मौके पर पहुंचे और हंगामा करते हुए पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और कुएं से अवशेष निकलवाकर कार्यकर्ताओं को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत किया। एसआई रामायण सिंह की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ गौवध अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पशु प्रेमियों और संगठनों के कार्यकर्ताओं का कहना था कि मांस तस्कर घुमंतू पशुओं को लगातार निशाना बना रहे हैं। उनका वध कर मांस भर कर तस्कर ले जाते हैं। आरोप है कि बरामद अवशेष उन्हीं पशुओं के हैं। उन्होंने प्रशासन पर भी कार्रवाई न करने का आरोप लगाया। कोतवाल राजेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि केस दर्ज करा दिया है। अवशेष किन पशुओं के हैं और कितने पुराने हैं, इसकी जांच कराई जा रही है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर विश्व हिंदू परिषद के जिला उपाध्यक्ष अरविंद शर्मा, पशु प्रेमी विभोर शर्मा, राष्ट्रीय बजरंग दल के जिलाध्यक्ष करन दक्ष, गौरव आदि मौजूद रहे।
पुलिस कर रही जांच, फिर मिले अवशेष
सहसवान। थाना क्षेत्र में रविवार को फिर से प्रतिबंधित पशु के अवशेष मिलने की घटना से पुलिस प्रशासन के हाथ पांव फूल गए। राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को सूचना मिली तो मौके पर पहुंच गए। पुलिस के साथ अवशेष हटवाकर मामले की जांच और कार्रवाई के लिए तहरीर दी है। पुलिस क्षेत्र में हो रही ऐसी घटनाओं से परेशान हो गई है। लोगों का कहना है कि अगर क्षेत्र में घटनाएं नहीं रुकीं तो पुलिस के खिलाफ मोर्चा खेलकर प्रदर्शन किया जाएगा। संवाद

Trending Videos