फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Farmer dies of electrocution while climbing to trim branches touching a high-tension line in Budaun

बदायूं में दर्दनाक हादसा: हाईटेंशन लाइन से छू रहीं टहनियां काटने चढ़े किसान की करंट से मौत, पेड़ पर लटका शव

Thu, 27 Aug 2026 01:44 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: Mukesh Kumar Updated Thu, 27 Aug 2026 01:44 PM IST
सार

बदायूं जिले के चौड़ेरा गांव में बृहस्पतिवार को 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन से करंट लगने से किसान नरेश की मौत हो गई। वह बिजली विभाग को सूचना दिए बिना पेड़ की टहनियां काट रहे थे, तभी अचानक बिजली आ गई। 

विज्ञापन
Farmer dies of electrocution while climbing to trim branches touching a high-tension line in Budaun
हादसे के बाद पेड़ पर लटका शव - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बदायूं जिले के कादरचौक थाना क्षेत्र के गांव चौड़ेरा में बृहस्पतिवार को पूर्वाह्न करीब 11 बजे दर्दनाक हादसा हो गया। 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन के तार से छू रहीं शीशम पेड़ की टहनियों को काटने चढ़े किसान की करंट लगने से मौत हो गई। 

विज्ञापन




गांव चौड़ेरा निवासी किसान नरेश बृहस्पतिवार सुबह पेड़ की टहनियां काटने चढ़े थे। तब बिजली नहीं आ रही थी। तीन टहनियां काटने के बाद चौथी टहनी काटने के दौरान बिजली आ गई और वह करंट की चपेट में आकर पेड़ की टहनी पर लटक गए थे। हादसे से चीख-पुकार मच गई। 
विज्ञापन


विद्युत निगम को नहीं दी थी सूचना 
बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और लाइनमैन को कॉल कर बिजली सप्लाई बंद कराई। बताया जाता है कि यह विद्युत लाइन किसान नरेश के ट्यूबवेल तक जा रही है। शीशम के पेड़ से करीब सौ मीटर दूरी पर ट्यूबवेल है। किसान ने टहनियों को काटने से पहले विद्युत अधिकारियों को सूचना नहीं दी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

किसान को लगा कि जब तक बिजली आएगी वह टहनियां काट लेंगे लेकिन अचानक बिजली सप्लाई शुरू हो गई। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। लाइनमैन को मौके पर बुलाया गया। इसके बाद शव नीचे उतारा गया।

पत्नी की भी हो चुकी है मौत, इकलौता बेटा हुआ अनाथ 
किसान की पत्नी की पिछले साल मौत हो गई। 14 साल के इकलौते पुत्र हीरालाल का रो-रोकर बुरा हाल है। नरेश के पास दस बीघा जमीन है, जिसमें वह खेती करते थे। नरेश के भाई मिहीलाल की 10 साल पहले मौत हो गई थी। मिहीलाल के भी दो छोटे बच्चे हैं। इस परिवार में कोई बड़ा व्यक्ति नहीं रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed