फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Farmers raise questions regarding electricity, sugarcane payments, and paddy procurement centers.

Budaun News: बिजली-गन्ना भुगतान और धान क्रय केंद्रों को लेकर किसानों ने उठाए सवाल

Thu, 17 Sep 2026 01:41 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
Farmers raise questions regarding electricity, sugarcane payments, and paddy procurement centers.
किसान दिवस में अपनी समस्याएं रखते किसान। संवाद
बदायूं। सीडीओ गामिनी सिंगला की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में आयोजित किसान दिवस में किसानों ने बिजली, गन्ना बकाया भुगतान और धान क्रय केंद्रों की समस्याएं उठाईं। किसानों ने समस्याएं हल न होने पर अधिकारियों से जवाब मांगा। सीडीओ ने सभी विभागीय अधिकारियों को किसानों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

भाकियू के जिलाध्यक्ष रामाधार सिंह ने भूमि विकास बैंक की ओर से ऋण पर ज्यादा ब्याज लिए जाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि राज्यसभा सांसद सुभाष चंद्रा से 22 हजार करोड़ की जगह पर 6़ 5 करोड़ वापस लिया जा रहा है। वहीं किसानों से दोगुनी, तीन गुनी राशि वसूली जा रही है। उन्होंने कहा कि अब किसान भी उसी प्रतिशत से ऋण की वापसी करेगा।
विज्ञापन

किसानों ने विद्युत निगम पर एस्टीमेट बन जाने के बाद भी सामान नहीं देने का आरोप लगाया। बोले, इसकी शिकायत एसई अजय कुमार से की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। किसानों ने ट्रांसफॉर्मर खराब होने पर समय से न बदलने का आरोप लगाया। गन्ना किसानों ने मिलों पर बकाया भुगतान न करने की शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि गन्ना सत्र खत्म होने के बाद भी करोड़ों रुपये का भुगतान लंबित है। बिसौली के किसान ने मुद्दा उठाया कि बिसौली तहसील में एक भी धान और बाजरा का क्रय केंद्र नहीं खोला गया है। वहीं जगत के किसान ने फॉर्मर रजिस्ट्री में पूरी जमीन न फीड न करने का आरोप लगाया। बोले, एक खेत का नंबर चढ़ाकर अधिकारी टारगेट पूरा करने में लगे हुए हैं। इससे किसानों को खाद कम मिल पा रही है।

सीडीओ ने सभी विभागीय अधिकारियों को किसानों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गन्ना भुगतान में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। धान क्रय केंद्रों पर किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। बैठक में डीसी एनआरएलएम रवि प्रकाश सिंह, कृषि अधिकारी मनोज रावत, कृषि उपनिदेशक मनोज कुमार आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed