फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   former mla kushagra sagar resigns from bjp in budaun

बदायूं में भाजपा को बड़ा झटका: पूर्व विधायक कुशाग्र सागर ने दिया इस्तीफा, आठ पन्नों में लिखी दिल की व्यथा

Thu, 22 Oct 2026 10:45 AM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: Mukesh Kumar Updated Thu, 22 Oct 2026 10:45 AM IST
सार

बिसौली के पूर्व विधायक कुशाग्र सागर ने भाजपा से इस्तीफा दे दिया है। उनके इस्तीफे से जिले में सियासी हलचल तेज हो गई है। सागर ने आठ पन्नों के त्यागपत्र में उपेक्षा और अपमानित करने के आरोप लगाए हैं। 

विज्ञापन
former mla kushagra sagar resigns from bjp in budaun
पूर्व विधायक कुशाग्र सागर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं जिले में भाजपा के पूर्व विधायक कुशाग्र सागर ने आठ पन्नों का इस्तीफा देकर राजनीतिक हलचल पैदा कर दी है। 2017 के चुनाव में भाजपा की जीत का चेहरा बनने वाले कुशाग्र ने भाजपा से नाता तोड़ लिया। उनके इस्तीफे में टिकट, चुनाव और पद से ज्यादा सम्मान, उपेक्षा और संगठन में अपनी जगह को लेकर नाराजगी दिखाई दे रही है।

विज्ञापन


बुधवार को बिसौली के एक बरातघर में समर्थकों के साथ बैठक के बाद कुशाग्र सागर ने भाजपा की प्राथमिक एवं सक्रिय सदस्यता से इस्तीफा देने का निर्णय लिया। उनके सपा में जाने की चर्चा है। हालांकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष, क्षेत्रीय अध्यक्ष और जिलाध्यक्ष को संबोधित लिखित त्यागपत्र में अपने राजनीतिक सफर और पार्टी से शिकायतों का विस्तार से जिक्र किया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- सपा की नई रणनीति: अखिलेश-आजम की मुलाकात पर टिकी निगाहें, रुहेलखंड में बदलेंगे सियासी समीकरण!
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व विधायक ने आरोप लगाया कि पार्टी ने उनके राजनीतिक विरोधी विधायक आशुतोष मौर्य को अपने साथ मिला लिया है, जबकि उन्हें विश्वास में नहीं लिया गया। उन्होंने वर्तमान विधायक की पत्नी और बहन को पार्टी की सदस्यता दिलाने का भी उल्लेख किया।

Trending Videos

प्रदेश उपाध्यक्ष पर लगाए ये आरोप 
पूर्व विधायक ने तत्कालीन क्षेत्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश उपाध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य पर अपने विधानसभा क्षेत्र में कार्यक्रमों की जानकारी नहीं देने और राजनीतिक मंचों पर अपमानित करने के आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि प्रदेश स्तर पर शिकायतों से अवगत कराने के बावजूद उनकी बात पर ध्यान नहीं दिया गया।

इस्तीफे में कुशाग्र सागर ने 2017 के विधानसभा चुनाव का उल्लेख करते हुए कहा कि भाजपा ने करीब 24 साल बाद बिसौली सीट पर जीत हासिल की थी। उन्होंने एक लाख से अधिक मत मिलने और 2022 में हार के बाद भी संगठन के लिए सक्रिय रहने का दावा किया। लोकसभा चुनावों में प्रचार, कार्यकर्ताओं को जोड़ने और पार्टी का जनाधार बढ़ाने में योगदान देने की बात भी लिखी है।

अगले राजनीतिक कदम पर निगाहें 
सागर ने लिखा है कि वह राजनीति में धन कमाने या बड़े पद की महत्वाकांक्षा लेकर नहीं आए थे। उनका उद्देश्य सम्मान के साथ जनता की सेवा करना था, लेकिन लगातार उपेक्षा से उन्हें दुख पहुंचा है। ऐसी परिस्थितियों में भाजपा के साथ बने रहना मुश्किल बताते हुए इस्तीफा देने की घोषणा की। पूर्व विधायक के फैसले के बाद उनके अगले राजनीतिक कदम पर निगाहें हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed