फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Rotten fruits being sold in Badaun

Budaun News: सस्ते के चक्कर में ये सेब खाए तो हो जाओगे बीमार

Fri, 13 Oct 2023 12:35 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: बरेली ब्यूरो Updated Fri, 13 Oct 2023 12:35 AM IST
सार

कटे फलों की बिक्री पर पूरी तरह रोक के बावजूद सब्जी मंडी के पास कई फल विक्रेता ऐसे हैं, जो दागी सेब और अनार को काटकर सस्ते में बेचते हैं। अच्छे सेब 80 से 100 रुपये प्रति किलो बिक रहे हैं, जबकि कटे सेब का रेट 20 रुपये प्रति किलो है।

विज्ञापन
Rotten fruits being sold in Badaun
मंडी में बिक रहे कटे सेब - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं जिले में मलेरिया, डेंगू और वायरल फीवर के प्रकोप के बीच बाजार में सड़े-गले कटे फल खुलेआम बेचे जा रहे हैं। कटे फलों पर मक्खी-मच्छर भी भिनभिनाते दिखेंगे, लेकिन खाद्य विभाग की बाजार में बिकती बीमारियों पर नजर नहीं जाती। सस्ते के लालच में लोग इन्हें खरीद भी लेते हैं।

विज्ञापन


कटे फलों की बिक्री पर पूरी तरह रोक के बावजूद सब्जी मंडी के पास कई फल विक्रेता ऐसे हैं, जो दागी सेब और अनार को काटकर सस्ते में बेचते हैं। अच्छे सेब 80 से 100 रुपये प्रति किलो बिक रहे हैं, जबकि कटे सेब का रेट 20 रुपये प्रति किलो है। सस्ते के फेर में कटे फलों के रूप में लोग बीमारियां खरीद रहे हैं। आसपास की नालियों के मक्खी-मच्छर भी कटे फलों पर भिनभिनाते रहते हैं।
विज्ञापन


इन दिनों वायरल फीवर, डेंगू और मलेरिया का प्रकोप बना हुआ है। डॉक्टर भी मरीजों को ताजा फल खाने की सलाह देते हैं, लेकिन कटे फलों का इस्तेमाल मरीजों में संक्रमण और बढ़ा सकता है। पिछले दिनों सामाजिक संस्था गूंज के चेयरमैन किशनचंद्र शर्मा ने इसकी शिकायत नगर परिषद पालिका कार्यालय में की, लेकिन पालिका ने इसके लिए खाद्य विभाग को जिम्मेदारी बताकर अपना पल्लू झाड़ लिया। इसके विपरीत खाद्य विभाग की ओर से अभी तक इस पर गौर नहीं किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

फल विक्रेता बोले- कटा है तो क्या, सस्ता है
सब्जी मंडी के पास सड़क किनारे सड़े-कटे फल बेच रहे फल विक्रेताओं ने अपनी रोजी-रोटी का ही दर्द बयां करना शुरू कर दिया। एक विक्रेता ने यहां तक कह दिया कि दागी फलों को काटकर नहीं बेचेंगे तो साफ-सुधरे सेब और अनार का रेट डेढ़ सौ रुपये के पार कर जाएगा। पेटियों में दागी फल निकल आते हैं, उन्हें फेंका नहीं जा सकता। फिर, वह किसी को जबरदस्ती करीदने के लिए भी मजबूर नहीं कर रहे हैं।

चिकित्साधीक्षक ने कहा- मच्छरों से पनप रहीं बीमारियां
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. राजकुमार गंगवार कहते हैं कि बुखार के मरीजों की संख्या में मच्छरों की वजह से हो रहा है। मच्छरजनित बीमारियों में ही डेंगू और मलेरिया भी शामिल है। जहां भी बुखार से मौत सामने आई है, उस इलाके में विशेष सफाई अभियान चलवाने पर जोर दिया गया है। प्रथम नमूना रिपोर्ट में भी अगर डेंगू की मरीज निकलता है, तो उसे मच्छरदानी में रखना चाहिए। उसे काटने वाला मच्छर अगर किसी को भी चपेट में लेता है तो वह भी संक्रमित हो जाता है। कटे फल भी इससे अछूते नहीं रहते।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed