{"_id":"6ae4f4cf07986a86c60b0c27","slug":"mother-and-daughter-driven-out-of-the-house-over-dowry-badaun-news-c-123-1-sbly1035-176620-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: दहेज की खातिर मां और बेटी को घर से निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: दहेज की खातिर मां और बेटी को घर से निकाला
विज्ञापन
उझानी। दहेज में 20 लाख रुपये और कार की मांग पूरी नहीं होने पर मां और उसकी मासूम बेटी को पीटकर घर से निकाल दिया। पिता के घर रह रही महिला ने नोएडा निवासी पति समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
मोहल्ला नझियाई निवासी सुनील गुप्ता की बेटी नीशू गुप्ता ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उसकी शादी साल 2022 में नोएडा में सेक्टर- 27 निवासी आयुष गुप्ता से हुई थी। शादी के दौरान परिवार के लोगों ने हैसियत के हिसाब से लाखों रुपये खर्च किए। बाद में पति समेत परिवार के लोग 20 लाख रुपये और कार की मांग करने लगे।
आठ दिन पहले पति समेत ससुरालियों ने नीशू को मारपीट कर घर से निकाल दिया। उसकी तीन साल की बेटी को भी नहीं बख्शा गया। आरोप है कि परिवार के लोग नीशू को बेटा नहीं होने का भी ताना देते रहे। नीशू के मायके पक्ष के लोगों ने कई बार पैरोकारों के जरिये आरोपियों को समझाने की कोशिश भी की, लेकिन कोई असर नहीं पड़ा।
विज्ञापन
पुलिस ने पति आयुष, ससुर प्रदीप, सास संध्या, ननद दिव्या गुप्ता और बहनोई नरेंद्र के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और मारपीट में रिपोर्ट दर्ज की है। सीओ राहुल पांडेय ने बताया कि विवाहिता की शिकायत के आधार पर कार्रवाई की गई है। पुलिस जांच कर रही है।