फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Number of patients rises due to changing weather in Budaun

बदायूं: बदलते मौसम में बढ़ी मरीजों की संख्या, जिला अस्पताल में ओपीडी 1500 के पार

Mon, 21 Sep 2026 04:36 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: Mukesh Kumar Updated Mon, 21 Sep 2026 04:36 PM IST
सार

जिला अस्पताल की ओपीडी में सोमवार को 1500 से अधिक मरीज पहुंचे। इनमें सर्दी-जुकाम, बुखार और पेट दर्द के मरीज शामिल थे। पंजीकरण और दवा काउंटरों पर सुबह से ही भीड़ देखी गई। 

विज्ञापन
Number of patients rises due to changing weather in Budaun
अस्पताल में पर्चा बनवाने के लिए लगी कतार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बदायूं के जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की संख्या बढ़ गई है। सोमवार को मरीजों की संख्या 1500 के पार पहुंच गई। इनमें सर्दी-जुकाम, बुखार, पेट दर्द और अन्य मौसमी बीमारियों के मरीज पहुंचे। सुबह से ही पंजीकरण काउंटर, डॉक्टर कक्ष और दवा काउंटर पर मरीजों की भीड़ नजर आई। 
विज्ञापन


जिले में पिछले कुछ दिनों से तापमान में उतार-चढ़ाव के कारण लोग स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों की चपेट में आ रहे हैं। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक में सर्दी-जुकाम और बुखार की शिकायत सामने आ रही है। वहीं, गर्मी के कारण पेट संबंधी समस्या से परेशान मरीज भी उपचार के लिए अस्पताल पहुंच रहे हैं। कई मरीज कमजोरी, शरीर में दर्द और सिरदर्द की शिकायत बता रहे हैं। 
विज्ञापन


जिला अस्पताल की ओपीडी में सुबह के समय सबसे अधिक भीड़ रहती है। पंजीकरण कराने के बाद मरीजों को डॉक्टरों को दिखाने के लिए लाइन में लगना पड़ता है। इसके बाद जांच और दवा लेने के लिए भी उन्हें इंतजार करना पड़ता है। मरीजों की संख्या बढ़ने से अस्पताल की सामान्य व्यवस्थाओं पर भी दबाव बढ़ गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बरतें सावधानी 
डॉक्टर एसपी सिंह का कहना है कि मौसम में बदलाव के दौरान खानपान और दिनचर्या को लेकर विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। पर्याप्त मात्रा में पानी पीना चाहिए और खुले में रखे खाद्य पदार्थों के सेवन से बचना चाहिए। बुखार, लगातार पेट दर्द, उल्टी-दस्त या कमजोरी की समस्या होने पर खुद से दवा लेने के बजाय डॉक्टर से परामर्श लेना चाहिए। 

जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. सतीश चंद्र नागर ने बताया कि मौसमी बीमारियों की वजह से जिला अस्पताल में मरीजों की संख्या ज्यादा रही। मरीजों को परेशान न हो, इसके लिए डॉक्टर और कर्मचारी को निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed