{"_id":"6987185b84d2b606a10b26ea","slug":"three-year-old-child-died-after-drowning-in-a-pond-in-budaun-2026-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: तालाब में डूबकर तीन साल के बच्चे की मौत, खेलते समय हुआ दर्दनाक हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: तालाब में डूबकर तीन साल के बच्चे की मौत, खेलते समय हुआ दर्दनाक हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 07 Feb 2026 04:51 PM IST
विज्ञापन
सार
बदायूं में अपनी मां के साथ ननिहाल आए तीन साल के बच्चे की तालाब में डूबकर मौत हो गई। वह बच्चों के साथ तालाब किनारे खेल रहा था। उसी दौरान किसी तरह तालाब में गिर गया।
बच्चे के परिजन
- फोटो : संवाद
विज्ञापन
विस्तार
बदायूं में मां के साथ ननिहाल आए तीन साल के बालक की तालाब में डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने शव तालाब से निकलवाकर पोस्टमॉर्टम कराया है। घटना के बाद बच्चे के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
Trending Videos
शाहजहांपुर के थाना जैतीपुर के गांव जरगवां निवासी विकेश की पत्नी कंचन अलापुर थाना क्षेत्र के गांव कंचनपुर अपने मायके में पांच फरवरी को आई थी। उनके साथ तीन साल का बेटा लव भी था। विकेश ने बताया कि ससुराल में शादी समारोह था। पत्नी बेटे के साथ आई थी। छह फरवरी को उनका बेटा बच्चों के साथ ननिहाल में तालाब के किनारे खेल रहा था। इसी दौरान वह तालाब में जा गिर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
परिवार में मचा कोहराम
जानकारी होने पर परिवार व गांव के लोग मौके पर पहुंच गए। मासूम बच्चे को तालाब से बाहर निकाला गया। परिवार के लोग उसे डॉक्टर के पास ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया। इससे परिवार में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पर थाना पुलिस पहुंची और परिजनों से जानकारी की।
सीओ दातागंज केके तिवारी ने बताया कि तालाब में डूबने से तीन साल के बालक की मौत हो गई। सूचना पर थाना पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम कराया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।